फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजा-महाराजाओं के खानदान से ताल्लुक रखते हैं ये बॉलीवुड सितारे, ठाठ बाट ऐसी कि आंखें चौंधिया जाएं

Thu, 12 Mar 2020 06:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 12 Mar 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Belong To Royal Families Like Jyotiraditya Scindia
Bollywood Celebs - फोटो : ट्विटर

ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने की वजह से चर्चा में हैं। सिंधिया परिवार मध्य प्रदेश के शाही ग्वालियर घराने से आता है और ज्योतिरादित्य के दादा जीवाजी राव सिंधिया इस राजघराने के अंतिम राजा थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया देश के सबसे अमीर राजनेताओं में गिने जाते हैं जिनकी संपत्ति 25,000 करोड़ रुपए आंकी जाती है जो उन्हें विरासत में मिली है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की चर्चा के बीच आइए हम आपको बताते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जिनका ताल्लुक राजघराने से है।

Bollywood Celebs Who Belong To Royal Families Like Jyotiraditya Scindia
भाग्यश्री - फोटो : amar ujala

भाग्यश्री

नब्बे के दशक में एक ही सुपरहिट फिल्म देकर बॉलीवुड में नाम कमाने वाली भाग्यश्री राज घराने से संबंध रखती है। उनके पिता विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन राजा थे और उन्हें बेटी का फिल्मों में काम करना कम पसंद था। भाग्य श्री ने कम उम्र में शादी करके फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दिया था। अब भाग्यश्री के बेटे फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं।

Bollywood Celebs Who Belong To Royal Families Like Jyotiraditya Scindia
मोहिना कुमारी - फोटो : Twitter

मोहिना कुमारी

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मोहिना कुमारी रीवा की राजकुमारी हैं। मोहिना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और काफी रॉयल जिंदगी जीती हैं। अभिनय करने से पहले मोहिना रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं। इतना ही नहीं वह उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू भी हैं। उनकी शादी सुयश रावत सुयश से हुई है जो कि सतपाल महाराज के छोटे बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Belong To Royal Families Like Jyotiraditya Scindia
sonal chauhan

सोनल चौहान 

इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' की हीरोइन के तौर पर मशहूर सोनल चौहान बेशक इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका क्रेज आज भी बरकरार है। सोनल उत्तर प्रदेश की राजपूत रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।

विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Belong To Royal Families Like Jyotiraditya Scindia
अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी

हैदराबाद के शाही परिवार में जन्मीं अदिति राव हैदरी आज बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed