हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी कलाकार को नाम बनाने के लिए काफी संघर्षों से गुजरना पड़ता है। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो किसी समय पर छोटे पर्दे का हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इन दिनों वह फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम बन चुके हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फेमस हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी किस्मत रियलिटी शो से चमकी है। आइए देखते हैं लिस्ट
Bollywood Celebs: रियलिटी शोज से चमकी इन सितारों की किस्मत, लिस्ट में सनी लियोनी से लेकर नोरा फतेही तक के नाम
साल 2011 में सनी लियोनी बिग बॉस 5 में नजर आई थीं। इस शो से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। सनी इस शो की पहली ऐसी कंटेस्टेंट थीं जिन्हें एक एपिसोड के दौरान ही फिल्म का ऑफर मिल गया था। इस प्रस्ताव को स्वीकार कर सनी ने जिस्म 2 में काम किया और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।
Naseeruddin Shah: क्या 'द केरल स्टोरी' देखेंगे नसीरुद्दीन शाह? अभिनेता का जवाब जानकर रह जाएंगे हैरान
आयुष्मान खुराना अक्सर काफी अलग तरह की फिल्मों में नजर आते हैं। इसी वजह से उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। आयुष्मान ने अब तक कई 100 करोड़ी फिल्में दी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने भी अपना करियर छोटे पर्दे से शुरू किया था। रोडीज 2 में वह सबसे पहले नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने काफी समय तक वीजे का काम किया और बाद में बॉलीवुड में कदम रखा।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने अपने पहले प्यार पर खुलकर की बात, क्यूट वीडियो आया सामने
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद शहनाज गिल की लोकप्रियता एक क्षेत्र तक ही सीमित थी। हालांकि, बिग बॉस शो के बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिल गई। इस शो से उनकी फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला। शो के बाद वह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आ चुकी हैं।
Nargis Fakhri: नरगिस फाखरी ने वाराणसी में शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, साझा कीं तस्वीरें
नोरा फतेही बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं। उनकी दिलकश अदाएं और डांस फैंस की धड़कनें तेज कर देती हैं। नोरा बिग बॉस और झलक दिखला जा जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है।
The Kerala Story: बैन हटने के बाद भी बंगाल में नहीं चली मूवी, विपुल शाह बोले- पार्टी के गुंडों से नहीं लड़ सकते