फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन सेलेब्स ने विज्ञापनों से की थी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत, फिर बॉलीवुड डेब्यू कर बने स्टार

Mon, 03 Apr 2023 12:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 03 Apr 2023 12:14 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs who Started Their Career From TV ads Shahid Kapoor deepika padukone Anushka sharma Aishwarya
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सेलेब्स फिल्मों के अलावा भी कई तरह से मोटी कमाई करते हैं, जिसमें से एक है विज्ञापन। यह तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के स्टार्स फिल्मों के साथ-साथ विज्ञापनों में भी काम करते हैं, लेकिन आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले विज्ञापनों में काम किया और बाद में इंडस्ट्री का रुख कर नाम कमाया। इनमें से कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में विज्ञापनों में काम कर नाम कमाया। उसके बाद इंडस्ट्री में कदम रखा। वहीं, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही विज्ञापनों में काम किया था। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में...

Bollywood Celebs who Started Their Career From TV ads Shahid Kapoor deepika padukone Anushka sharma Aishwarya
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं शाहिद कपूर और आयशा टाकिया। जब भी शाहिद की बात होती है तो लोगों को लगता है कि उन्होंने म्यूजिक एल्बम 'देखा तेरी आंखों में' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि, ऐसा नहीं है। वह बचपन में एक विज्ञापन में काम कर चुके हैं। उस विज्ञापन में शाहिद के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने भी काम किया था। इसके बाद वह दोनों एक साथ फिल्म 'दिल मांगे मोर' में नजर आए।

Ravi Kishan: घमंड के कारण 'गैंग ऑफ वासेपुर' से बाहर हुए थे रवि किशन, मेकर्स के सामने रखी थीं अजीबोगरीब शर्तें

Bollywood Celebs who Started Their Career From TV ads Shahid Kapoor deepika padukone Anushka sharma Aishwarya
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय बच्चन

इस लिस्ट में अगला नाम आता है ऐश्वर्या राय बच्चन का। साल 1994 में ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। ऐश्वर्या ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। मॉडलिंग करते हुए ही उन्होंने 1993 में एक विज्ञापन में काम किया था। विज्ञापन में ऐश्वर्या के साथ आमिर खान भी नजर आए थे।

Nick Jonas: निक जोनस ने पोस्ट साझा कर कहा- भारत की बहुत याद आती है, यूजर्स ने दे दी 'घर जमाई' बनने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs who Started Their Career From TV ads Shahid Kapoor deepika padukone Anushka sharma Aishwarya
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं और अब वह प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं। अनुष्का ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया, जब वह मॉडलिंग कर रही थीं, तब उन्होंने साउथ इंडियन इंडस्ट्री में एक विज्ञापन में काम किया था। वह मॉइस्चराइजर के विज्ञापन में नजर आई थीं। वहीं, बॉलीवुड में अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म से डेब्यू किया था।

Rahul Dev: राहुल देव ने बताई साउथ फिल्मों के सुपरहिट होने की वजह, कहा- रियल लाइफ से अगल होते हैं एक्शन सीन्स

विज्ञापन
Bollywood Celebs who Started Their Career From TV ads Shahid Kapoor deepika padukone Anushka sharma Aishwarya
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उस दौरान दीपिका की पहचान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी के रूप में थी। हालांकि, बाद में वह बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं की लिस्ट में शामिल हो गईं और देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में नाम कमाया। दीपिका जब मॉडलिंग कर रही थीं, तब उन्होंने एक टूथपेस्ट के विज्ञापन में काम किया था। दीपिका ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा।

Sunil Grover: सुनील ग्रोवर को याद आए संघर्ष के दिन, बताया- कैसे मिला 'प्यार तो होना ही था' में पहला ब्रेक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed