फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान में हो रहीं बच्चों की मौत पर भड़के अनुराग कश्यप, कहा- 'बच्चों के मरने का इंतजार...'

Fri, 03 Jan 2020 02:26 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 03 Jan 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Director Anurag Kashyap tweet on Children death in kota rajasthan
anurag kashyap - फोटो : social media

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो न सिर्फ सिनेमा जगत से जुड़े मुद्दे बल्कि आम सामाजिक मुद्दों और घटनाओं पर भी अपनी बात खुलकर रखते हैं। ऐसे में अब अनुराग ने राजस्थान के कोटा में लगातार हो रहीं बच्चों की मौत पर ट्वीट किया है।

Bollywood Director Anurag Kashyap tweet on Children death in kota rajasthan
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दरअसल राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। जेके लेन अस्पताल में पिछले करीब 48 घंटो में नौ नवजात बच्चों की मौत हो गई है। इसके साथ ही बच्चों की मौत का कुल आंकड़ा करीब 100 हो गया है। ऐसे में इस गंभीर मामले पर अनुराग ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी है।

Bollywood Director Anurag Kashyap tweet on Children death in kota rajasthan
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस मामले पर ट्वीट करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, 'प्रशासन को आखिर हो क्या गया है। वह ऐसा होने कैसे दे सकते है और इसका संज्ञान लेने से पहले इतने सारे बच्चों के मरने का इंतजार क्यों करना पड़ता है।' एक तरफ जहां कुछ लोग अनुराग कश्यप के ट्वीट की वाहवाही करते हुए उनको सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस ट्वीट को राजनीतिक रंग देने में जुट गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Director Anurag Kashyap tweet on Children death in kota rajasthan
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media

बात अनुराग कश्यप के वर्कफ्रंट की करें तो अनुराग न सिर्फ पर्दे के पीछे बल्कि कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दमखम भी दिखा चुके हैं। वहीं हाल ही में एक जनवरी को अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित घोस्ट स्टोरीज भी रिलीज हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed