फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं ड्रामा क्वीन राखी सावंत, छोटे-मोटे काम से ही कमा लेती हैं करोड़ों

Mon, 29 Oct 2018 12:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Bollywood drama queen Rakhi Sawant Net Worth
rakhi sawant - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। बात चाहे किसी पर कमेंट करने की हो या फिर अपनी पॉलिटिकल पार्टी बनाने की वो बखूबी मीडिया का ध्यान खींचना जानती हैं। हर बात में अपना अलग नजरिया रखने वाली राखी फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं। उनके पास न ही कोई फिल्म है न ही ऐड लेकिन मानहानि का केस करने में वह सबसे आगे रहती हैं। हाल ही में जब तनुश्री ने राखी पर 10 करोड़ का मानहानि का केस किया तो राखी ने भी जवाब में 50 करोड़ के केस की धमकी दे डाली।

Bollywood drama queen Rakhi Sawant Net Worth
rakhi sawant - फोटो : instagram
फिल्म 'अग्निचक्र' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली राखी ने बॉलीवुड में कई हिट आइटम सॉग्स दिए हैं इतना ही नहीं राखी अपनी बातों से मीडिया में चर्चा में रहीं, लेकिन उससे ज्यादा वो अपने खराब कपड़ों की वजह से गॉसिप में रही हैं। राखी सावंत रियलिटी शो की दुनिया में 'राखी का स्वयंवर' नाम का रियलिटी शो भी लॉन्च कर चुकी हैं। 2009 में लॉन्च हुए इस शो में राखी ने टोरंटो के एक प्रतिभागी से राखी ने शादी भी रचाई थी और कुछ महीने बाद अलग होने का भी एलान कर दिया था।
Bollywood drama queen Rakhi Sawant Net Worth
rakhi sawant - फोटो : instagram

राखी सावंत के पिता आनंद सावंत मुंबई पुलिस में कॉन्सटेबल थे। वो मुंबई में अपनी मां जया के साथ रहती हैं। राखी सावंत अपने बोल्ड बयानों में कभी ब्रेस्ट डोनेट करने की बात करती हैं, तो कभी सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर अपने फैन्स को खूबसूरती का दीदार कराती हैं। राखी की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास मुंबई में दो फ्लैट और एक बंगला है जिसकी करीब कीमत 11 करोड़ रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood drama queen Rakhi Sawant Net Worth
rakhi sawant
इतना ही नहीं इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों की मानें तो राखी करीब 30 करोड़ की संपत्ति का मालकिन हैं और ये संपत्ति उन्होंने खुद बनाई है। राखी के पास 21.6 लाख रुपए की फोर्ड एंडेवर कार भी है। राखी की कमाई ज्यादातर स्टेज परफॉर्मेंस से आती है। इसके अलावा राखी के पास एक बहुत जरूर काम है वो है अपने नए नए बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहना।
 
विज्ञापन
Bollywood drama queen Rakhi Sawant Net Worth
Rakhi Sawant
हाल के विवादों की बात करें तो राखी इन दिनों हाथ धोकर तनुश्री दत्ता के पीछे पड़ गई हैं। नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के विवाद में राखी सावंत ने नाना का पक्ष लेते हुए तनुश्री को बुरा भला बोला था..जिसकी वजह से तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर 1 करोड़ का मानहानि का केस कर दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed