फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Bhatt: नयनतारा की फिल्म को ओटीटी से हटाए जाने पर महेश भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

Sat, 13 Jan 2024 05:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 13 Jan 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Famous Director Mahesh Bhatt reaction on Annapoorani removed from ott Know Details here
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा की हालिया रिलीज फिल्म अन्नपूर्णानी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगने के कुछ दिनों बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया। रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म के निर्माताओं में से एक ने विश्व हिंदू परिषद को पत्र लिखकर कहा है कि फिल्म को संपादित होने तक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। अब इस पर महेश भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है।


Maharani: 'शर्म की बात क्यों है?' महारानी की शूटिंग पर उमर अब्दुल्ला की आपत्ति पर हंसल मेहता ने तोड़ी चुप्पी

Bollywood Famous Director Mahesh Bhatt reaction on Annapoorani removed from ott Know Details here
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

महेश ने एक बातचीत में बताया, “हम विश्व स्तर पर बहुत संवेदनशील समय में रह रहे हैं और जो लोग बड़े पैमाने पर मनोरंजन के व्यवसाय से जुड़े हैं। उनकी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच है। तभी आप वह हासिल कर सकते हैं जिसे आप शानदार सफलता कहते हैं। इन वर्षों में दुनिया काफी हद तक बदल गई है। पहले हमारी फिल्मों की प्रतिक्रियाए मुख्यधारा की मीडिया के माध्यम से छनकर हमारे पास आती थीं।''

Bollywood Famous Director Mahesh Bhatt reaction on Annapoorani removed from ott Know Details here
महेश भट्ट

उन्होंने आगे कहा, “अब इस डिजिटल युग में प्रत्येक व्यक्ति के पास बिना किसी रोक-टोक के किसी भी लोकप्रिय चीज पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने की सुविधा है। इतिहास के किसी भी मोड़ पर कोई भी मनोरंजनकर्ता या कहानीकार, फिल्म निर्माता इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा, जितना आज है। यह थोपना कि दुनिया ऐसी होनी चाहिए, एक काल्पनिक विचार है। सवाल यह नहीं है कि क्या ऐसा होना चाहिए। सवाल यह है कि हम किससे निपट रहे हैं?”

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Famous Director Mahesh Bhatt reaction on Annapoorani removed from ott Know Details here
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इस बातचीत में उन्होंने कहा कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसका फैसला न्यायपालिका के सम्मानित जजों को करना चाहिए। महेश ने कहा कि हर फिल्म निर्माता के अंदर एक सेंसर होता है और प्लेटफॉर्म भी उचित कदम उठाते हैं। 

 

विज्ञापन
Bollywood Famous Director Mahesh Bhatt reaction on Annapoorani removed from ott Know Details here
नयनतारा - फोटो : Instagram

इसलिए कोई भी जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश नहीं करता। अन्नपूर्णानी एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, इसे 29 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। फिल्म में नयनतारा लीड रोल में नजर आई हैं।
Rupali Ganguly: 'आलोचना करते वक्त गरिमा बनाए रखें', रुपाली ने अनुपमा कास्ट की ट्रोलिंग पर दिया मुंह तोड़ जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed