बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पहली बार अपने बेटे आर्यन खान के साथ पर्दे पर नजर आए हैं। किंग खान आर्यन के साथ एक विज्ञापन का हिस्सा बने। पिता-पुत्र ने पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा की। साथ ही आर्यन ने बतौर निर्देशक डेब्यू किया। दरअसल, इस विज्ञापन का निर्देशन आर्यन ने किया था। दोनों पिता-पुत्र को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब इंडस्ट्री में पिता-पुत्र की जोड़ी एक साथ दिखाई दी है। इससे पहले भी कई बार पिता-पुत्र की जोड़ी पर्दे पर नजर आई है। चलिए जानते हैं उनके बारे में....
Bollywood: पर्दे पर साथ नजर आई इन पिता पुत्र की जोड़ी, साथ काम कर इंडस्ट्री में मचाया गदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन के बारे में। वह दोनों पिता-पुत्र कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। साल 2005 में आई फिल्म 'सरकार' में दोनों ने पिता-पुत्र का ही किरदार निभाया था। वहीं 'पा' फिल्म में दोनों ने उल्टा रिश्ता निभाया था, यानी अमिताभ बेटे की भूमिका में नजर आए थे, वहीं अभिषेक बच्चन पिता के किरदार में थे। इसके अलावा अमिताभ-अभिषेक 'बंटी बबली', 'बोल बच्चन', 'कभी अलविदा न कहना', 'झूम बराबर झूम' फिल्म में भी एक साथ दिखाई दिए हैं।
Global Icons Unite: NYC में एक ही छत के नीचे लगा ग्लोबल सितारों का जमावड़ा, रणवीर सिंह ने लूटी महफिल
पंकज कपूर-शाहिद कपूर
अब बात करते हैं पंकज कपूर और शाहिद कपूर के बारे में। पिता-पुत्र की यह जोड़ी भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं। साल 2011 में आई फिल्म 'मौसम' में दोनों ने एक साथ काम किया था। बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'जर्सी' में भी शाहिद और पंकज एक साथ नजर आए थे। इसके अलावा वह दोनों 'मटरू की बिजली का मंडोला' और 'शानदार' जैसी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
Pooja Bhatt: प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतरीं पूजा भट्ट, पीटी उषा के बयान को बताया घटिया
धर्मेंद्र-सनी देओल-बॉबी देओल
इस लिस्ट में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल भी शामिल हैं। धर्मेंद्र अपने बेटे सनी देओल के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिनमें 'सल्तनत', 'सवेरे वाली गाड़ी', 'वर्दी', 'क्षत्रिय', 'कैसे कहूं प्यार है' शामिल हैं। वहीं, बात करें तीनों की तो धर्मेंद्र अपने दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल के साथ फिल्म 'अपने', 'यमला पगला दीवाना', 'यमला पगला दीवाना 2', 'यमला पगला दीवाना फिर से' में काम कर चुके हैं।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने पति के लिए अपने हाथों से बुना था स्वेटर, ऐसी थी निक की प्रतिक्रिया
ऋषि कपूर-रणबीर कपूर
इस लिस्ट में पिता पुत्र की जोड़ी ऋषि कपूर और रणबीर कपूर भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। दोनों ने एक साथ अभिनव कश्यप की फिल्म 'बेशरम' में काम किया था। फिल्म में ऋषि ने इंस्पेक्टर चौटाला का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह दोनों एक साथ फिल्म 'लक बाई चांस' में भी नजर आ चुके हैं। रणबीर की इस फिल्म में ऋषि कपूर का कैमियो रोल था।
Jiah Khan Suicide Case: जिया खान की मां को फटकार और सूरज को राहत क्यों? 10 बिंदुओं में समझें कोर्ट का फैसला