फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की 5 ऐसी फिल्में, जिसमें 'गांधी जी' दिखे लीड रोल में, एक तो भारत में रिलीज नहीं

Wed, 30 Jan 2019 11:55 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 30 Jan 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
bollywood film on Mahatma Gandhi on his death anniversary
Mahatma Gandhi - फोटो : social media
भारत राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के बारे में कुछ समय बाद बॉलीवुड ने अलग-अलग विषय के जरिए बताने की कोशिश की है। बहुत ऐसी फिल्में भी रही हैं, जो केवल उनकी जिंदगी के जुड़ी रही हैं। इनमें से कई फिल्में हिट रहीं तो कइयों को विवादों का सामना करना पड़ा। महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर आज हम आपको उनपर बनी फिल्मों के बारे में बताते हैं।  
bollywood film on Mahatma Gandhi on his death anniversary
Mahatma: Life of Gandhi - फोटो : social media
फिल्म 'महात्मा: लाइफ ऑफ गांधी, 1869-1948 ने गांधी जी के जीवन और उनके भारत की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया है। फिल्म की भाषा अंग्रेजी थी और विट्ठभाई झावेरी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को दा गांधी नेशनल मेमोरियल फंड ने भारत सरकार की फिल्म डिविजन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट थी और लोगों ने इस फिल्म को खूब सराहा था।  
bollywood film on Mahatma Gandhi on his death anniversary
gandhi - फोटो : social media
बता दें कि गांधी जी पर बनी फिल्म 'गांधी' एक बायोग्राफिक ड्रामा मूवी थी जिसे 30 नवंबर 1982 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को रिचर्ड एटनबोरो ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को रवि शंकर ने म्यूजिक दिया और बेस्ट पिक्चर के लिए 'एकेदमी अवार्ड' मिला था।   
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood film on Mahatma Gandhi on his death anniversary
Making of the Mahatma - फोटो : social media
गांधी जी पर बनी फिल्म 'मेकिंग ऑफ दा महात्मा' थी जिसे जाने-माने डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म में गांधी जी के दक्षिण अफ्रीका के दर्शन को दिखाया गया था। गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के साथ हो रहे नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस फिल्म से एक्टर रजीत कपूर को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था। फिल्म को स्पशेल जूरी के लिए भी नेशनल अवार्ड हासिल हुआ था और फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए भी नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए दर्शन जरीवाला को नेशनल अवार्ड मिला। 
विज्ञापन
bollywood film on Mahatma Gandhi on his death anniversary
Maine Gandhi Ko Nahin Mara - फोटो : social media
2005 में आई गांधी जी पर आधारित फिल्म 'मैंने गांधी को नहीं मारा' में अनुपम खेर ने जबरदस्त अभिनय किया था और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के काम को भी सराहा गया था। फिल्म को जन्हू बरुआ ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को बेस्ट एक्ट्रेस, स्पेशल जूरी अवार्ड, नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed