{"_id":"5c7763ccbdec2273771f43fe","slug":"bollywood-films-shoot-in-matura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा को लेकर फिल्म निर्माताओं का बढ़ता क्रेज, कभी की 'लुका छुपी' तो कभी दिखाए 'तेवर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मथुरा को लेकर फिल्म निर्माताओं का बढ़ता क्रेज, कभी की 'लुका छुपी' तो कभी दिखाए 'तेवर'
Thu, 28 Feb 2019 10:22 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
bollywood films
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल हिन्दी फिल्म निर्माताओं का छोटे शहरों की कहानियों को दर्शाने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते कई फिल्म मेकर्स उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर शूटिंग कर चुके हैं और ऐसी कई फिल्में हैं जो इस साल भी शूट होने वाली हैं। इन्हीं जगहों में से एक है मथुरा, जो देखते ही देखते निर्माताओं की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। तो आइए जरा गौर डालते हैं उन फिल्मों पर जो मथुरा में शूट हुई हैं और जो होने वाली हैं।
tever
तेवर
2015 में आई इस फिल्म में अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा एक साथ नज़र आए थे। जहां अर्जुन एक कबड्डी प्लेयर की भूमिका निभा रहे थे, और इसी बीच वह एक कॉम्पटीशन के लिए मथुरा जाते हैं, जहां उनकी मुलाकात सोनाक्षी से होती है। इसी बीच वह सोनाक्षी को गजेंन्द्र नाम के एक गुंडे से बचाता है, जिसका किरदार मनोज वाजपेयी निभा रहे थे। फिल्म का काफी बड़ा हिस्सा मथुरा मे शूट हुआ था, जिसके अलावा आगरा, मुंबई, और जयपुर में भी फिल्म की शुटिंग हुई है।

toilet ek prem katha
टॉयलेट एक प्रेम कथा
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की यह फिल्म 2017 में आई थी, जिसमें महिलाओं के लिए खुले में शौच करने का मुद्दा बड़े पर्दे पर बखूबी दर्शाया था। फिल्म को डायरेक्ट किया था श्री नारायण सिंह ने और फिल्म का कुछ हिस्सा मथुरा के पास एक गांव बरसाना में शूट हुआ था। बता दें कि फिल्म में अक्षय और भूमि के अलावा अनुपम खेर और दिव्येंदू शर्मा भी थे। यह फिल्म अक्षय कुमार के करियर की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

luka chuppi
- फोटो : youtube
लुका छुपी
कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की इस आने वाली फिल्म का बड़ा हिस्सा मथुरा में ही फिल्माया गया है। जबकी इस फिल्म के डायरेक्टर एक मराठी हैं, उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए मथुरा, आगरा और ग्वालियर जैसे शहरों में फिल्म को शूट करने के लिए एक से डेढ़ साल का समय बिताया था। इस फिल्म को प्रोड्यूस दिनेश विजन ने किया है और इसे 1 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

Milan Talkies
मिलन टॉकीज
तिग्मांशु धुलिया की मोस्ट अवेटिड फिल्म जिसे वो आज से पूरे छह साल पहले एकता कपूर के साथ बनाने वाले थे, पर एकता के फिल्म छोड़ने के बाद इस फिल्म की शूटिंग स्थगित कर दी गई थी। तो अब इतने साल के बाद यह फिल्म 15 मार्च को रिलीज की जाएगी, व इसमें अली फजल और साउथ की एकट्रेस श्रद्धा श्रीनाथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म का भी काफी हिस्सा मथुरा में शूट किया गया है।