फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Gossips: हनुमान बनने के लिए सीता से भी ज्यादा समय लेते थे दारा सिंह, तीन से चार घंटे होता था मेकअप

Fri, 21 Oct 2022 06:58 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 21 Oct 2022 06:58 PM IST
सार

चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। मनोरंजन जगत और इसके सितारों के बारे में जाने के लिए लोग अक्सर उत्साहित रहते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Gossips: Dara Singh used to take three to four hours to become Hanuman in ramanand sagar ramayan
Bollywood Gossips - फोटो : अमर उजाला

चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। मनोरंजन जगत और इसके सितारों के बारे में जाने के लिए लोग अक्सर उत्साहित रहते हैं। ऐसे में लोगों की इसी दिलचस्पी को देखते हुए अमर उजाला ने बॉलीवुड गॉसिप्स नाम की एक सीरीज की शुरुआत की है, जिसे पढ़कर आप ना सिर्फ हैरान होंगे बल्कि चौकेंगे भी। इस क्रम में सीरीज की अगली कड़ी में आज जानेंगे मशहूर पौराणिक धारावाहिक रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले अभिनेता दारा सिंह के बारे में, जिन्हें इस किरदार में ढलने के लिए सीता से भी ज्यादा समय लगता था।

Bollywood Gossips: Dara Singh used to take three to four hours to become Hanuman in ramanand sagar ramayan
दारा सिंह - फोटो : Social media

रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण भारतीय दर्शकों के बीच आज भी बेहद लोकप्रिय है। इस सीरियल की दीवानगी लोगों के बीच इस हद तक थी कि जब इसे टेलीविजन पर प्रसारित किया जाता था तो सड़कें तक खाली हो जाती थी। यही नहीं कोरोना जैसी भयानक महामारी के दौरान जब लॉकडाउन लगाया गया तो लोगों के लिए इस शो को फिर से प्रसारित किया गया था। कई साल बाद टीवी पर प्रसारित हुए इस शो को लेकर आज भी लोगों के बीच वही दीवानगी देखने को मिलती है।

सीता बनने के बाद दीपिका चिखलिया को भगवान मानने लगे थे लोग, पैरों पर रख देते थे बीमार बच्चे

 

Bollywood Gossips: Dara Singh used to take three to four hours to become Hanuman in ramanand sagar ramayan
दारा सिंह - फोटो : Social media

इस शो के साथ ही इसके कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हुए थे। उस दौर में आलम यह था कि लोग शो में नजर आने वाले सभी कलाकारों को असल में भगवान या समझ बैठे थे। शो में जहां राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभाने वाले कलाकारों को लोग असल में भगवान मान पूजने लगे थे तो वहीं रावण और मेघनाथ जैसे कलाकारों से असल में नफरत करने लगे थे। अभिनेता दारा सिंह इस शो में हनुमान के किरदार में नजर आए थे, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था, लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि इस किरदार में ढलने के लिए दारा सिंह को काफी लंबा घंटे का समय लग जाता था।

सिगरेट पीने की तलब के कारण अरुण गोविल को पड़ीं गालियां, जानें 'राम' से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Gossips: Dara Singh used to take three to four hours to become Hanuman in ramanand sagar ramayan
दारा सिंह - फोटो : Social media

खबरों की मानें तो हनुमान का गेटअप लेने के लिए दारा सिंह को सीता से भी ज्यादा समय लगता था। अभिनेता तीन से चार घंटे में हनुमान का गेटअप लेकर तैयार होते थे। इतना ही नहीं दारा सिंह को यह रोल मिलने के पीछे भी बेहद दिलचस्प कहानी है। दरअसल जब 1986 में रामानंद सागर शो की कास्टिंग कर रहे तो उन्होंने अचानक ही दारा सिंह को फोन कर कहां कि तुम मेरे नए टीवी शो में हनुमान का रोल करोगे। यह सुन शुरुआत में तो दारा सिंह ने मना किया, लेकिन बाद में जब रामानंद सागर की बात मान उन्होंने इस किरदार को निभाया तो यह इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया।

जब अरविंद त्रिवेदी को भारी पड़ा लंकापति का किरदार निभाना, पुजारी ने मंदिर में घुसने से रोका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed