मनोरंजन जगत में फिल्मों और कलाकारों से जुड़े कई किस्से और कहानियां मशहूर हैं। फिल्मी गलियारों के यह किस्से लोगों की जुबां पर रहते हैं। सिने प्रेमी फिल्मी दुनिया और अपने पसंदीदा कलाकारों से जुड़े इन किस्सों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। ऐसे में अमर उजाला ने लोगों की इसी दिलचस्पी को देखते हुए बॉलीवुड गॉसिप्स नाम की एक सीरीज शुरू की है। इस सीरीज को पढ़कर आप ना सिर्फ चौंकेंगे, बल्कि हैरान भी रह जाएंगे। इसी क्रम में सीरीज की 11वीं कड़ी में पेश है मशहूर संगीतकार नौशाद के जीवन से जुड़ा वह पहलू जब शादी के लिए वह एक टेलर बन गए थे।
Bollywood Gossips: जब शादी के लिए नौशाद को बोलना पड़ा था झूठ, संगीतकार नहीं दर्जी बन रचाया था ब्याह
मनोरंजन जगत में फिल्मों और कलाकारों से जुड़े कई किस्से और कहानियां मशहूर हैं। फिल्मी गलियारों के यह किस्से लोगों की जुबां पर रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीत जगत में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले नौशाद ने जीवन में कई बेहतरीन गाने बनाए। लेकिन उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब बतौर म्यूजिशियन उन्हें अपनी इस पहचान को छिपाना पड़ा था। इतना ही नहीं अपनी पहचान छिपाने के बाद उन्हें खुद को टेलर बताना पड़ा था। नौशाद साहब के जीवन से जुड़ा यह किस्सा जितना मजेदार है उतना ही रोचक भी है।
Amitabh Bachchan: जब जया पर निकला था अमिताभ बच्चन का गुस्सा, इतनी सी बात को बना बैठे थे मुद्दा
दरअसल, नौशाद उस समय फिल्मी दुनिया से जुड़े थे, जिस दौर में कलाकारों को समाज में अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था। नौशाद साहब को भी इस दौर और हालात से गुजरना पड़ा। दरअसल, जब भी उनकी शादी के लिए रिश्ते आते तो लोग फिल्मी जगत से उनके जुड़े होने की वजह से शादी से इनकार कर देते थे। ऐसे में कहीं भी रिश्ता ना जुड़ पाने की वजह से नौशाद के पिता ने लड़की वालों को यह बताना शुरू कर दिया कि वह एक टेलर हैं।
Amitabh Bachchan: इंतहा हो गई इंतजार की, अभी भी अमिताभ बच्चन की राह तक रहा है उनका पैतृक गांव
यही नहीं शादी करने के लिए नौशाद ने भी खुद को टेलर बताते हुए कहते कि वह अचकन और कुर्ता काफी अच्छी तरीके से सिल लेते हैं। एक झूठ की बदौलत नौशाद का रिश्ता तय हो गया। कहा जाता है कि जब नौशाद की शादी हो रही थी तो उस दौरान लाउडस्पीकर पर फिल्म ‘रतन’ से उन्हीं का गाना ‘अखियां मिला के जिया भरमा के चले नहीं जाना’ बज रहा था। तब इस गाने को सुन उनके ससुर ने कहा कि ऐसे गाने ने समाज को बर्बाद कर दिया है, जिसने भी इस गाने को बनाया है उसे जूतों से पीटना चाहिए।
अपने ससुर के मुंह से यह बात सुन उस समय नौशाद काफी डर गए थे, लेकिन कौन जानता था कि जिस गाने और उसे बनाने वाले को उनके ससुर कोस रहे हैं, उसके पीछे खुद नौशाद का ही दिमाग था। शादी होने के बाद जब सभी को उनकी असलियत पता चली, तब तक नौशाद देश का एक बड़ा और जाना पहचाना नाम बन चुके थे। करियर की बात करें तो नौशाद ने अपने जीवन में एक से बढ़कर एक गाने दिए। उनके बेहतरीन गानों में ‘गाए जा गीत मिलन के’, ‘मन तडपत हरी दर्शन को आज’, ‘जब दिल टूट ही गया’ जैसे गीत शामिल हैं।
Amitabh Bachchan: सुपरमैन-बैटमैन को टक्कर दे चुके हैं अमिताभ, सुप्रीमो बन कॉमिक्स की दुनिया में मचाया था धमाल