फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Gossips: जब रामायण के ‘रावण’ को पुजारी ने मंदिर में नहीं करने दिए दर्शन, गुस्से में किया था यह काम

Sat, 15 Oct 2022 08:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 15 Oct 2022 08:16 PM IST
सार

मनोरंजन जगत के किस्से और कहानियों अक्सर फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बने रहते हैं। चकाचौंध से भरी इस दुनिया के इन किस्सों का जिक्र लोगों की जुबां पर रहता है।

विज्ञापन
Bollywood Gossips: When the priest did not allow arvind trivedi aka Ravan of ramayan to worship in temple
Bollywood Gossips - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन जगत के किस्से और कहानियां अक्सर फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बने रहते हैं। चकाचौंध से भरी इस दुनिया के इन किस्सों का जिक्र लोगों की जुबां पर रहता है। सिने प्रेमियों को फिल्मी दुनिया और इसके कलाकारों के जीवन में काफी दिलचस्पी रहती है। लोगों की इसी दिलचस्पी को देखते हुए अमर उजाला ने बॉलीवुड गॉसिप्स नाम की एक सीरीज की शुरुआत की है, जिसे पढ़कर आप ना सिर्फ हैरान होंगे, बल्कि चौकेंगे भी। इसी क्रम में आज इस सीरीज के तहत जानेंगे मशहूर पौराणिक सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के जीवन से जुड़े एक अनसुने पहलू के बारे में-

Bollywood Gossips: When the priest did not allow arvind trivedi aka Ravan of ramayan to worship in temple
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

रामानंद सागर की रामायण अपने दौर के मशहूर धारावाहिकों में से एक थी। इस शो के हर एक किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यही नहीं लोगों के बीच इन सभी किरदारों की लोकप्रियता इस हद तक बढ़ गई थी कि उनकी भूमिकाओं के अनुसार लोग असल जिंदगी में भी उन्हें ऐसा ही मानने लगे थे। एक तरफ जहां लोग राम और सीता बने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भगवान मानकर पूजने लगे तो वहीं रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी को असल में रावण मानकर उनसे नफरत करने लगे थे।

Filmy Wrap: टाइगर 3 की रिलीज डेट बदली और नरगिस फाखरी ने खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा,पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

 

Bollywood Gossips: When the priest did not allow arvind trivedi aka Ravan of ramayan to worship in temple
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

रामायण में लंका पति का किरदार निभाने वाले अरविंद असल जिंदगी में राम के बहुत बड़े भक्त थे। इस बारे में खुद अभिनेता ने कई बार खुलासा किया था। शो में उन्होंने अपने इस किरदार को इतना बखूबी निभाया था कि लोग उन्हें असल में रावण मानने लगे थे। लेकिन बेहतरीन अदाकारी के साथ रावण का किरदार निभाना अरविंद त्रिवेदी को असल जिंदगी में तब काफी भारी पड़ गया था, जब अपने इस किरदार की वजह से उन्हें मंदिर में दर्शन तक करने नहीं दिए गए थे।

Tehran: जॉन अब्राहम ने पूरी की 'तेहरान' की शूटिंग, अपनी ही फिल्म 'पठान' को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देंगे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Gossips: When the priest did not allow arvind trivedi aka Ravan of ramayan to worship in temple
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : Social media

बात साल 1994 की है जब अरविंद त्रिवेदी अयोध्या के हनुमानगढ़ी में संकट मोचन के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद प्रमुख पुजारी ने अरविंद को हनुमान जी के दर्शन करने से मना कर दिया। दरअसल पुजारी का यह मानना था कि उन्होंने शो में कई बार भगवान राम के लिए अपशब्द का इस्तेमाल कर उनका अपमान किया था। ऐसे में पुजारी इस बात पर अडिग थे कि वह उन्हें दर्शन करने नहीं देंगे। बार-बार प्रार्थना करने पर भी पुजारी ने अभिनेता की एक न मानी और एक्टर बिना दर्शन किए ही वापस लौट गए।

KRK: केआरके ने खोली ऋतिक रोशन की पोल, वीडियो देख फैंस को लगा तगड़ा झटका

विज्ञापन
Bollywood Gossips: When the priest did not allow arvind trivedi aka Ravan of ramayan to worship in temple
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

कई रिपोर्ट में यह दावा किया जाता है कि इस घटना के बाद अरविंद त्रिवेदी को काफी बुरा लगा था। वह इस बात से काफी आहत थे कि उन्होंने सीरियल में भगवान राम के लिए कई बार अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। ऐसे में अपने इन पापों का प्रायश्चित करने के लिए अरविंद त्रिवेदी ने अपने घर की दीवारों पर रामायण के दोहे और चौपाइयां लिखवा डाली थीं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने घर के बाहर श्री राम दरबार का एक बड़ा बोर्ड भी लगवा दिया था। खबरों के मुताबिक अभिनेता हर साल अपने घर में रामायण का पाठ भी करवाते थे।

Mili: माइनस डिग्री टेम्परेचर में जिंदगी की जंग लड़ती दिखीं जाह्नवी कपूर, रूह कंपा देगा फिल्म 'मिली' का ट्रेलर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed