फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन फिल्मों के तीसरे भाग का दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में टाइगर 3 का नाम भी शामिल

Thu, 02 Nov 2023 10:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 02 Nov 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Most Awaited Third Part of Movies Tiger 3 Hera Pheri 3 welcome to the jungle aashiqui 3
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में फ्रेंचाइजी फिल्मों का लंबे समय से बोलबाला रहा है। अब तक कई सितारे इन मूवीज का हिस्सा बनकर लोगों का मनोरंजन कर चुके हैं। इंडस्ट्री में बहुत सी फिल्मों के दो पार्ट्स ने खूब धमाल मचाया है। वहीं, दर्शक अब इसके तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं...


Shah Rukh Khan: जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शाहरुख ने कहा फैंस को शुक्रिया, लिखा खास नोट

Bollywood Most Awaited Third Part of Movies Tiger 3 Hera Pheri 3 welcome to the jungle aashiqui 3
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर 3

सलमान की फिल्म टाइगर 3 का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। साल 2012 में आई एक था टाइगर ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। इसके बाद इसके दूसरे भाग, टाइगर जिंदा है भी टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी टाइगर 3 दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। माना जा रहा है कि यह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

Bollywood Most Awaited Third Part of Movies Tiger 3 Hera Pheri 3 welcome to the jungle aashiqui 3
टीम- आशिकी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
आशिकी 3

90 के दशक में रिलीज हुई राहुल रॉय की फिल्म आशिकी ने लोगों पर खूब जादू चलाया था। फिल्म के गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। इसके काफी  समय के बाद इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आए। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। अब फैंस को कार्तिक आर्यन अभिनीत इसके तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Most Awaited Third Part of Movies Tiger 3 Hera Pheri 3 welcome to the jungle aashiqui 3
वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेलकम टू द जंगल

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म वेलकम अक्षय कुमार के करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर की अदाकारी को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसके दूसरे भाग में अक्षय को रिप्लेस कर जॉन अब्राहम को कास्ट किया गया था, लेकिन अब इसके तीसरे पार्ट में खिलाड़ी कुमार की फिर से वापसी हो गई है। राजीव के रूप में उन्हें देखने के लिए दर्शक लंबे समय से बेताब हैं।

विज्ञापन
Bollywood Most Awaited Third Part of Movies Tiger 3 Hera Pheri 3 welcome to the jungle aashiqui 3
हेरा फेरी 3 - फोटो : Social media
हेरा फेरी 3

हिट फ्रेंचाइजी की लिस्ट में हेरा फेरी का नाम भी शामिल है। फिल्म के दोनों भाग को जनता का बेशुमार प्यार मिला था। लंबे समय से इसके तीसरे भाग की डिमांड की जा रही थी। अब मेकर्स ने इस पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी एक बार फिर धमाल मचाती दिखेगी।
Shahrukh Khan: 58 साल के हुए बॉलीवुड के 'बादशाह', आइए जानें कैसे बने शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed