फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘इस इलाके में नए आए हो बरखुर्दार…’, आइकॉनिक डायलॉग देने वाले प्राण ऐसे बन गए थे खलनायिकी की जान

Sun, 25 Apr 2021 05:33 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 25 Apr 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
bollywood most famous and danger villain pran iconic dialogues in don zanjeer and Amar Akbar Anthony
प्राण - फोटो : Social media

'इस इलाके में नए आए हो बरखुर्दार, वरना यहां शेर खान को कौन नहीं जानता...' पढ़कर आप समझ ही गए होंगे ये किसके वाक्य हैं। दरअसल, यह महज एक बात नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता प्राण का वो आइकॉनिक डायलॉग है, जो लोगों के जहन के किसी कोने में अब भी जगह बनाए हुए है। प्राण फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम रहे। उनको खलनायक बनकर जो प्रसिद्धी मिली शायद वो किसी को हीरो बनकर भी नहीं मिलती। कहा जाता है कि उनकी जबरदस्त खलनायिकी का ये कमाल था कि कोई मां अपने बेटे का नाम प्राण नहीं रखना चाहती थी। फिल्म इंडस्ट्री में उनका लगभग छह दशक लंबा करियर रहा और इस दौरान उन्होंने साढ़े तीन सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया। आज हम आपको उनके जीवन के ऐसे ही कुछ किस्सों को बताने जा रहे हैं।

bollywood most famous and danger villain pran iconic dialogues in don zanjeer and Amar Akbar Anthony
प्राण - फोटो : Social media

विलेन के अलग-अलग किरदारों के जरिए दर्शकों में दहशत पैदा करने वाले प्राण ने अभिनेता बनने के बारे में सपने में भी नहीं सोचा था। आजादी से पहले 12 फरवरी 1920 को दिल्ली में जन्में प्राण मैट्रिक की पढ़ाई करने के बाद फोटोग्राफर बनना चाहते थे। दिल्ली की एक कंपनी में प्राण फोटोग्राफी का काम करने भी लगे थे। उनको इस समय काम के 50 रुपये मिलते थे। वह एक फोटोग्राफर के असिस्टेंट बने थे। इसी दौरान कंपनी ने उन्हें लाहौर कार्यालय भेजा।

bollywood most famous and danger villain pran iconic dialogues in don zanjeer and Amar Akbar Anthony
प्राण - फोटो : Social media

एक दिन पान की दुकान पर उनकी मुलाकात लेखक वली मोहम्मद से हुई। वली मोहम्मद उस समय 'यमला जट' नाम से एक पंजाबी फिल्म बना रहे थे। इस फिल्म का एक कैरेक्टर प्राण से मिल रहा था। लेखक ने ये प्रस्ताव प्राण को दिया, लेकिन प्राण ने इस बात को हल्के में लिया। बाद में वली मोहम्मद के कहने पर फिल्म में बतौर खलनायक काम करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद प्राण ने लगभग छह दशकों तक खलनायिकी की लंबी पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood most famous and danger villain pran iconic dialogues in don zanjeer and Amar Akbar Anthony
प्राण, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

उस जमाने में हर अभिनेता का अपना तकिया कलाम होता था। उनके इस डायलॉग पर फैंस दीवाने हो जाया करते थे। प्राण का भी तकिया कलाम था। वो बात-बात पर 'बरखुर्दार' बोला करते थे। बॉलीवुड में प्राण की इतनी डिमांड थी कि उन्हें अभिनेता से ज्यादा पैसे मिला करते थे। फिल्म 'डॉन' इसका सटीक उदाहरण है, जिसमें उन्हें अमिताभ बच्चन से ज्यादा पैसे मिले थे।

विज्ञापन
bollywood most famous and danger villain pran iconic dialogues in don zanjeer and Amar Akbar Anthony
प्राण - फोटो : फाइल

अपने अभिनय के दौरान प्राण विलेन के किरदार से भी बाहर निकले। इसका जिम्मा उठाया था मनोज कुमार ने। फिल्म 'उपकार' में प्राण को मलंग चाचा का किरदार मिला। मलंग चाचा का ये किरदार प्राण के लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित हो गया। प्राण ने इस किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि उन्हें इसके लिए पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। एक तरफ प्राण के किरदार से लोग खौफ खाते थे तो दूसरी ओर 'उपकार' के मंगल चाचा, 'जंजीर' के शेर खान और 'परिचय' में नरम दिल दादा जी के किरदार से दर्शकों के दिलों को भी छू लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed