सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड से कॉपीड हैं ये बॉलीवुड फिल्मों के सीन, बागी 3 के लिए टाइगर तो 'वंडर वुमन' बन गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 10 Feb 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Bollywood movie scenes that copied from Hollywood films
हॉलीवुड फिल्म से बॉलीवुड फिल्मों के सीन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म बागी 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ। एक्शन से भरपूर ट्रेलर को देख दर्शकों का मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कोई ट्रेलर के एक्शन को जबरदस्त बता रहा है तो वहीं कई लोग एक्शन सीन्स कॉपी होने की बात कर रहे हैं। वैसे बॉलीवुड फिल्मों के गाने या फिर सीन्स कॉपी होना कोई नई बात नहीं है। पहले भी कई हिट फिल्मों के सीन्स हॉलीवुड फिल्मों से कॉपीड रहे हैं। ऐसे में एक नजर कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सीन्स जो हॉलीवुड से कॉपीड हैं।

Bollywood movie scenes that copied from Hollywood films
बागी 3 और वंडर वुमन - फोटो : सोशल मीडिया

बागी 3 और वंडर वुमन
बागी 3 के ट्रेलर को 24 घंटे में करीब 50 मिलियन बार देखा जा चुके हैं। ऐसे में ये एक बड़ा रिकॉर्ड है। लेकिन ट्रेलर में कई सीन ऐसे देखने को मिले जो हॉलीवुड फिल्म वंडर वुमन से कॉपीड हैं। ट्रेलर के एक सीन में टाइगर एक ढाल की मदद से गोलियों को रोकते और दुश्मनों को पीटते नजर आते हैं। लेकिन ये सीन कॉपीड हैं।

Bollywood movie scenes that copied from Hollywood films
भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप और लाइट्स आउट - फोटो : सोशल मीडिया
भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप और लाइट्स आउट
कुछ दिनों पहले विकी कौशल की फिल्म भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा कुछ खास पसंद नहीं किया गया। हालांकि ट्रेलर का एक सीन सुर्खियों में आ गया जिसमें हाथों के निशान बनते नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सीन हॉलीवुड फिल्म लाइट्स आउट से कॉपीड है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood movie scenes that copied from Hollywood films
साहो और लार्गो विंच - फोटो : social media

साहो और लार्गो विंच
प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो भी खूब सुर्खियों में रही थी। लेकिन फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फिल्म का जोरदार एक्शन भी दर्शकों को लुभा नहीं पाया। वहीं फिल्म में एक सीन था जब श्रद्धा कपूर, प्रभास पर बंदूक तान देती हैं। हालांकि वैसे तो ये कोई नया सीन नहीं है, कई बार कई फिल्मों में ऐसा हो चुका है। वहीं ऐसा ही एक सीन हॉलीवुड फिल्म लार्गो विंच में देखने को मिला था।

विज्ञापन
Bollywood movie scenes that copied from Hollywood films
बाहुबली 2 और बैटमैन वी सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस - फोटो : सोशल मीडिया

बाहुबली 2 और बैटमैन वी सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस
बाहुबली फिल्म सीरीज भारतीय सिनेमा में इतिहास दर्ज चुकी है। फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। फिल्म ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जमकर कमाई की थी। फिल्म के कई सीन दर्शकों के दिल में उतर गए थे। ऐसा ही एक सीन था जब प्रभास को उनके पास खड़े आम लोग छूने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक सीन हॉलीवुड फिल्म बैटमैन वी सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस में देखने को मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed