कंगना रणौत की आने वाली फिल्म थलाइवी की इन दिनों काफी चर्चा है। फिल्म लंबे इंतजार के बाद 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी अभिनेत्री और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की असल जिंदगी पर आधारित है। बॉलीवुड में इससे पहले कई बार नेताओं और राजनीति पर फिल्में बन चुकी हैं। तो चलिए इसी कड़ी में उन फिल्मों के बारे में बताते हैं।
बायोपिक: नेताओं की असल जिंदगी पर बनी हैं ये सात फिल्में, पीएम मोदी की बायोपिक पर तो मचा था खूब बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी
गुलजार के निर्देशन में बनी आंधी साल 1975 में रिलीज हुई थी। इसमें सुचित्रा सेन और संजीव कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी एक मशहूर नेता की बेटी के इर्द गिर्द थी जो एक होटल मैनेजर से प्यार कर बैठती है। राजनीति में जाने के बाद महिला को अपनी शादीशुदा जिंदगी छोड़नी पड़ती है। फिल्म की कहानी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी पर आधारित बताया गया जिसे लेकर काफी विवाद हुआ और फिल्म को बैन करने की मांग होने लगी थी। फिल्म के कुछ सीन को दोबारा शूट किया गया और फिर इसे रिलीज किया गया।
सरकार
राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी सरकार में अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म देखकर साफ था कि यह शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की जिंदगी पर बनी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका एलान नहीं किया गया था।
सत्याग्रह
निर्देशक प्रकाश झा की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपेयी ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी काफी हद तक अन्ना हजारे से प्रेरित है, जिसमें अमिताभ बच्चन के किरदार की तुलना अन्ना हजारे से और अजय देवगन के किरदार की तुलना अरविंद केजरीवाल से की गई थी।
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
2019 में आई द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था तो वहीं सोनिया गांधी का रोल सुजैन बर्नेट ने निभाया। फिल्म में राहुल गांधी की भूमिका में अर्जुन माथुर और प्रियंका गांधी के रोल में अहाना कुमरा थे। यह फिल्म संजय बारू की किताब पर बनी थी।