अपनी फिल्मों को शानदार बनाने के लिए निर्माता-निर्देशक और एक्टर खूब मेहनत करते हैं। अब फिल्मों में वीएफएक्स (VFX) का भी भरपूर इस्तेमाल होता है। पहले इस तकनीक का इस्तेमाल केवल हॉलीवुड फिल्मों में ही दिखाई देता था। बॉलीवुड में इसका उपयोग बहुत कम ही देखा जाता था लेकिन अब इस तकनीक से भारतीय फिल्मों को भी बेहतरीन रूप रंग दिया जाने लगा है। बीते कुछ सालों से VFX का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्में बताएंगे जिन्हें देख आप फिल्मों के सीन या फिल्म के हिट होने का श्रेय VFX को ही देंगे।
इन फिल्मों को VFX ने बनाया कमाल, कभी छुपाया दीपिका का पेट तो कभी वरुण धवन को बनाया गया 'सुपरमैन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहुबली
प्रभास स्टारर फिल्म 'बाहुबली' हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस फिल्म में भरपूर वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था। बाहुबली का पहला भाग साल 2015 में और दूसरा 2017 में आया था। इस फिल्म में प्रभास के लड़ाई वाले और पहाड़ पर चढ़ने वाले सभी सींस में VFX का इस्तेमाल किया गया है।
रईस
शाहरुख खान की साल 2017 में आई फिल्म 'रईस' में भी VFX का इस्तेमाल किया गया। इस फिल्म में शाहरुख के एक्शन को VFX की मदद से ही दिखाया गया है।
किक
सलमान खान का नाम लेते ही उनके एक्शन की बात पहले होती है। सलमान खान की फिल्म 'किक' भी एक्शन से भरपूर थी। इस फिल्म में ट्रेन वाले सीन के लिए वीएफएक्स का उपयोग हुआ था। फिल्म किक साल 2014 में आई थी।
कॉकटेल
सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर फिल्म 'कॉकटेल' रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म थी। इस फिल्म में भी वीएफएक्स का इस्तेमाल हुआ था। फिल्म कॉकटेल साल 2012 में आई थी।