फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड से चुराए गए हैं इन 16 बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर, लिस्ट में शाहरुख- आमिर से अक्षय-प्रभास तक की फिल्म शामिल

Thu, 23 Apr 2020 08:11 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 23 Apr 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Movies Posters which are copied from hollywood
हॉलीवुड फिल्मों से कॉपीड हैं ये पोस्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन है, ऐसे में सिनेमा भी ठप पड़ा है, न किसी कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है और न ही किसी टीवी शो या फिल्म का शूट। वहीं टीवी पर भी पुराने टीवी शोज का प्रसारण किया जा रहा है। इस बीच हम आपको दिखाते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के पोस्टर्स जो हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड हैं। 

Bollywood Movies Posters which are copied from hollywood
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड बाहुबली का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बाहुबली
बाहुबली और बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा की ऐसी फिल्मों में शामिल हैं जिनकी गूंज विदेश तक सुनने को मिली। फिल्म को विदेशों में भी दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला। लेकिन चाहें बात बाहुबली की हो या फिर बाहुबली 2 की, दोनों फिल्मों के पोस्टर की हॉलीवुड फिल्मों से कॉपीड नजर आए। बाहुबली का पोस्टर फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' से प्रेरित था तो वहीं बाहुबली 2 का एक पोस्टर फिल्म 'ओंग बैक 2' की कॉपी लगा।

Bollywood Movies Posters which are copied from hollywood
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड रा.वन का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
रा.वन
शाहरुख खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म रा.वन 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म एक साइंस फिक्शन थी, जिसमें शाहरुख खान का सुपरहीरो अवतार नजर आया था। फिल्म का एक पोस्टर दर्शकों को काफी पसंद आया था जिसमें करीना कपूर को शाहरुख ने गोदी में उठाया था। फिल्म का ये पोस्टर हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म बैटमैन से कॉपीड था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies Posters which are copied from hollywood
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड गजनी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

गजनी
आमिर खान और आसिन स्टारर फिल्म गजनी 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं फिल्म का पोस्टर सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म हल्क से कॉपीड था।

विज्ञापन
Bollywood Movies Posters which are copied from hollywood
पुर्तगाली एलबम से कॉपीड पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

पीके
गजनी के अलावा आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके का पोस्टर भी हॉलीवुड से ही कॉपीड था। आमिर की फिल्म का पोस्टर पुर्तगाली सिंगर क्विम (Quim Barreiros) की एक एलबम से कॉपीड था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed