फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Korean Remake: साउथ ही नहीं कोरियन फिल्मों की कॉपी में भी आगे है बॉलीवुड, लिस्ट में शामिल सुपरहिट मूवीज के नाम

Tue, 11 Oct 2022 11:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 11 Oct 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Movies Remake of Korean Films Salman Khan Bharat akshay kumar singh is bliing Ek Villain Awarapan
कोरियन फिल्मों की कॉपी हैं ये भारतीय फिल्में - फोटो : social media

इस समय बॉलीवुड में रीमेक्स का दौर चल रहा है। हिंदी सिनेमा जगत के सभी कलाकार अभी तक साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों की रीमेक लेकर आ चुके हैं, जो ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। आज के दौर से पहले भी सिनेमा जगत में अक्सर हमें यह देखने को मिला है कि बॉलीवुड की कई फिल्मों को साउथ या हॉलीवुड से प्रेरित होकर बनाया गया है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हॉलीवुड या साउथ ने हिंदी फिल्मों के रीमेक नहीं बनाए हैं, लेकिन बॉलीवुड रीमेक्स बनाने में सबसे आगे है। यह बात इस बात से साबित होती है कि कुछ हिंदी फिल्में ऐसी भी हैं, जो कोरियन फिल्मों की रीमेक हैं और इन सभी मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। चलिए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों पर...

Bollywood Movies Remake of Korean Films Salman Khan Bharat akshay kumar singh is bliing Ek Villain Awarapan
फिल्म भारत में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने लंबे करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है, जिनको दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया है। सलमान खान की ज्यादातर सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं और इन्हीं में से एक उनकी साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'भारत' है। इस फिल्म में सलमान खान, पांच अलग-अलग लुक्स में नजर आए थे। 'भारत' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ मुख्य भूमिका ने नजर आए थे। सलमान खान की यह सुपरहिट फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई कोरियन फिल्म 'ओड टू माय फादर' पर आधारित थी।
विवेक अग्निहोत्री ने बिना नाम लिए करण जौहर पर साधा निशाना, बैक टू बैक ट्वीट कर ट्विटर छोड़ने को बताया फर्जी 
Bollywood Movies Remake of Korean Films Salman Khan Bharat akshay kumar singh is bliing Ek Villain Awarapan
सिंह इज ब्लिंग - फोटो : social media

सिंह इज ब्लिंग 
इंस्डट्री के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज किंग' एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस और एक्शन दोनों का तड़का लगाया गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था और इसके दूसरे पार्ट 'सिंह इज ब्लिंग' से भी अक्षय कुमार के फैंस को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन यह सीक्वल दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और फ्लॉप साबित हुआ। 'सिंह इज ब्लिंग' साल 2006 में रिलीज हुई साउथ कोरियन फिल्म 'माई वाइफ इज ए गैंग्स्टर 3' से इंस्पायर्ड थी। 
Amitabh Bachchan: जब अमिताभ ने लगाया ‘अल्ला हू अकबर’ का नारा, जानिए उनके 10 कमाल मुस्लिम किरदारों के बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies Remake of Korean Films Salman Khan Bharat akshay kumar singh is bliing Ek Villain Awarapan
आवारापन - फोटो : social media

आवारापन 
साल 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म के गानों से लेकर कहानी तक को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' कोरियन मूवी 'अ बिटरस्वीट लाइफ' से इंस्पायरड थी, जिसमें बॉलीवुड का तड़का लगाया गया था। इस फिल्म की कहानी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर आधारित थी।
Vivaad Bollywood Ke: जब कंगना ने तापसी को बताया 'बी-ग्रेड' एक्ट्रेस, अब तक खत्म नहीं हुई दोनों की कैट फाइट

विज्ञापन
Bollywood Movies Remake of Korean Films Salman Khan Bharat akshay kumar singh is bliing Ek Villain Awarapan
मर्डर 2 - फोटो : social media

मर्डर 2
बॉलीवुड के सीरियल किलर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' के साथ ही 'मर्डर 2' भी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 'मर्डर 2' साल 2008 में रिलीज हुई कोरियन फिल्म 'द चेजर' से प्रेरित थी। बता दें कि कोरियन फिल्म एक रियल लाइफ किलर पर आधारित थी। वहीं फिल्म के बॉलीवुड वर्जन में कुछ चेंजिस किए गए थे, जो हिंदी ऑडियंस को ध्यान में रखकर किए गए थे।
बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई पोन्नियन सेल्वन-1 की रफ्तार, 12वें दिन देशभर में हुआ सिर्फ इतना कारोबार 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed