फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B-Town: बेस्ट फ्रेंड से कम नहीं बॉलीवुड की इन ननद-भाभी की जोड़ी, हर मौके पर एक-दूजे का देती हैं साथ

Sat, 19 Nov 2022 11:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 19 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Nanad Bhabhi Who Have Good Friendship Relation From Kareena Soha Ali To Rani Mukerji Jyoti Mukherjee
सोहा-करीना, रानी-ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों की पर्सनल लाइफ में फैंस की काफी दिलचस्पी होती है। खासकर एक्ट्रेस के मामले में तो हर कोई जानना चाहता है कि शादी के बाद किसी एक्ट्रेस की अपने परिवार के साथ कैसी बॉन्डिंग है! बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिनकी अपने ससुराल के सदस्यों से काफी अच्छी बॉन्डिंग है। ननद तो उनके लिए बेस्ट फ्रेंड बन गई हैं। अक्सर फिल्मी पार्टीज से लेकर खास मौकों पर ननद-भाभी की ये जोड़ी साथ ही नजर आती हैं। आइए जानते हैं... 

Bollywood Nanad Bhabhi Who Have Good Friendship Relation From Kareena Soha Ali To Rani Mukerji Jyoti Mukherjee
करीना कपूर-सोहा अली-सबा अली - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर-सोहा अली खान
बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन करीना कपूर अपने दोस्तों के साथ अक्सर पार्टी करती नजर आती हैं। उनके गर्ल्स गैंग में कई बार ननद सोहा अली खान भी शामिल होती नजर आती हैं। सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान और करीना के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। सोहा और करीना के रिश्ते की झलकियां सोशल मीडिया पर अक्सर ही देखने को मिलती रहती हैं। न सिर्फ सोहा, बल्कि करीना की अपनी बड़ी ननद सबा अली से भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

Bollywood Nanad Bhabhi Who Have Good Friendship Relation From Kareena Soha Ali To Rani Mukerji Jyoti Mukherjee
आलिया भट्ट-रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट-रिद्धिमा कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी में शुमार हैं। इस वर्ष अप्रैल में दोनों विवाह बंधन में बंधे। इसी माह 6 नवंबर को दोनों एक बेटी के माता-पिता बने हैं। रणबीर कपूर के पूरे परिवार से आलिया की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। खासकर ननद रिद्धिमा कपूर के साथ वह अक्सर नजर आती हैं। आलिया भट्ट की शादी से लेकर प्रेग्नेंसी के बाद गोद भराई की रस्म तक रिद्धिमा जोर-शोर से शिरकत करती नजर आईं। आलिया और रिद्धिमा की तस्वीरों के जरिए भी दोनों की बॉन्डिंग का साफ पता चलता है।

FIFA 2022: किसी के पास फुटबॉल टीम तो कोई क्लब का सदस्य, जानें किन-किन सितारों के सिर चढ़ता है फीफा का फीवर

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Nanad Bhabhi Who Have Good Friendship Relation From Kareena Soha Ali To Rani Mukerji Jyoti Mukherjee
श्वेता बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय-श्वेता बच्चन
बच्चन परिवार की बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपने परिवार और रिश्तों को बेहद तवज्जो देती हैं। वह अक्सर पार्टी और इवेंट्स में परिवार के साथ ही शिरकत करती नजर आती हैं। ऐश्वर्या राय का रिश्ता अपनी ननद श्वेता बच्चन नंदा के साथ काफी अच्छा है। अक्सर इवेंट्स में दोनों सहेलियों की तरह साथ नजर आती हैं। न सिर्फ श्वेता से बल्कि उनके दोनों बच्चों-नव्या नवेली और अगस्त्या से भी मामी ऐश्वर्या की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। 

Deepti Naval: शादी के बाद अवसाद से घिर गई थीं दीप्ति नवल! नहीं मिल रहा था फिल्मों में काम?

विज्ञापन
Bollywood Nanad Bhabhi Who Have Good Friendship Relation From Kareena Soha Ali To Rani Mukerji Jyoti Mukherjee
रानी मुखर्जी-ज्योति मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी-ज्योति मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी अपने परिवार के बेहद करीब हैं। अपनी भाभी ज्योति मुखर्जी से रानी की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। बता दें कि रानी मुखर्जी की भाभी ज्योति मुखर्जी भी एक्ट्रेस हैं। 

Jaya Bachchan: वेस्टर्न कपड़े पहनने पर जया बच्चन ने भारतीय महिलाओं पर उठाए सवाल, बेटी श्वेता ने दिया यह जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed