दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर ने गुरुवार को घोषणा की कि वह लंदन में लेवर कप के बाद संन्यास ले लेंगे। 41 साल रोजर ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक लंबा नोट साझा किया। उन्होंने कहा- 'मैंने 24 वर्षों में 1500 से ज्यादा मैच खेले और टेनिस ने मेरे साथ पहले से कहीं ज्यादा उदार व्यवहार किया है, जितना मैंने सपने में भी नहीं देखा होगा'। फेडरर की घोषणा के बाद उनके फैंस का दिल टूट गया और खेल जगत में उनके महान योगदान को याद किया जाने लगा। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके अनाउंसमेंट पर निराशा जताई और फेडरर की टेनिस जर्नी को याद किया गया।
Celebs On Roger Federer Retirement: रोजर फेडरर के संन्यास से बॉलीवुड का भी टूटा दिल, कहा- 'एक युग का अंत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके अलावा दीया मिर्जा ने भी फेडरर की पोस्टा साझा करते हुए लिखा- 'लीजेंड...हमेशा से मेरे फेवरेट...क्या अद्भुत इंसान हैं आप'। वहीं हंसल मेहता ने उनके प्रतिभाशील खिलाड़ी बताया। उन्होंने लिखा- टेनिस फिर कभी पहले जैसा नहीं रहेगा। आपकी कृपा, शान, प्रतिभा और खेल भावना के लिए धन्यवाद- कोर्ट के अंदर और बाहर दोनों जगह। आप हमेशा महान रहेंगे।
इसके अलावा साउथ की अभिनेत्री पूजा हेगड़े और बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी दिग्गज खिलाड़ी के लिए प्यार और सम्मान जताया।