सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Star Kids: ये हैं बॉलीवुड के बागी स्टारकिड्स, परिवार के खिलाफ जाकर  एक्टिंग के दम पर गाड़े सफलता के झंडे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 27 Feb 2022 02:53 PM IST
विज्ञापन
Bollywood star kids whose family was against their acting 
बॉलीवुड स्टारकिड्स - फोटो : सोशल मीडिया

आम हो या फिर खास, हर बच्चे पर दबाव रहता है कि वह अपने पैरों पर खड़ा हो और माता-पिता का नाम रोशन करे। उन बच्चों पर यह दबाव तब और भी ज्यादा हो जाता है, जब उनके परिवार का काफी नाम और शोहरत हो। ऐसे में बहुत से बच्चे या तो अपने फैमिली बैकग्राउंड को ध्यान में रखकर करियर बनाते हैं या फिर कुछ अलग करने की चाह रखते हैं। आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टारकिड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके परिवार ने तो बॉलीवुड में बहुत नाम कमाया, लेकिन वह नहीं चाहते कि उनके बच्चे भी इसी प्रोफेशन में जाएं। आइये जानते हैं कि वह स्टारकिड्स कौन हैं-

Trending Videos
Bollywood star kids whose family was against their acting 
सारा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

सारा अली खान
केदारनाथ फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम है। सारा बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और नब्बे के दशक की अभिनेत्री अमृता सिंह सिंह और शर्मिला टैगोर की नातिन हैं। नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखने वाली सारा के पिता नहीं चाहते थे कि वह कभी भी फिल्मों में आएं। एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने कहा था कि वह चाहतते हैं सारा न्यूयॉर्क में आराम से काम करें क्योंकि बॉलीवुड में काम हमेशा नहीं रहता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood star kids whose family was against their acting 
नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन - फोटो : Instagram

नव्या नवेली नंदा
बॉलीवुड के महानायक के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या की मां श्वेता नंदा उनकी एक्टिंग के खिलाफ हैं। श्वेता का मानना है कि बॉलीवुड में महिलाओं के लिए बहुत चुनौती है। हालांकि नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। इस समय नव्या अपना नया बिजनेस संभाल रही हैं।

Bollywood star kids whose family was against their acting 
करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

करिश्मा कपूर
करिश्मा बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्रियों में से हैं। शुरुआत में कपूर खानदान की लड़कियों को एक्टिंग करने की बिल्कुल भी आजादी नहीं थी। करिश्मा के पिता रणधीर भी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक्टिंग की तरफ रुख करे। हालांकि करिश्मा बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर परचम लहरा चुकी हैं।

विज्ञापन
Bollywood star kids whose family was against their acting 
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मश्हूर आमिर खान के पिता एक प्रोड्यूसर और निर्देशक थे। वह कभी नहीं चाहते थे कि उनका बेटा बॉलीवुड में अपना करियर बनाए, लेकिन कहते हैं न कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। आमिर के चाचा यानि नासिर खान इस बात को जान चुके थे। तभी उन्होंने 'यादों की बारात' फिल्म से आमिर को पर्दे पर उतार दिया था। तब से लेकर आज तक आमिर खान ने लगभग अपनी हर फिल्म में अभिनय का लोहा मनवाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed