फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actors Debut Fees: बॉलीवुड सुपरस्टार्स की पहली फीस जानते हैं आप? एक को तो मिले थे महज पांच हजार

Fri, 22 Nov 2024 04:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 22 Nov 2024 04:28 PM IST
सार

आज भले ही बॉलीवुड सितारे करोड़ों रुपये फीस चार्ज करते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब इन्हें फीस के तौर पर बेहद कम पैसे मिलते थे। आइए इस आर्टिकल में बॉलीवुड सुपरस्टार्स की पहली फीस पर गौर फरमा लेते हैं-

विज्ञापन
Bollywood Stars Debut Fees Amitabh Bachchan Dharmendra Salman Khan Shah Rukh Khan Akshay Kumar
बॉलीवुड स्टार्स की पहली फीस - फोटो : अमर उजाला

शोबिज की दुनिया किसी आम इंसान को फर्श से उठाकर अर्श तक पहुंचा सकती है और किसी को अर्श से गिराकर वापस फर्श पर ला सकती है। इस इंडस्ट्री में टिके रहने का एक मात्र जरिया शख्स की लगन और ईमानदारी है। आए दिन मायानगरी में हजारों की संख्या में लोग अपनी किस्मत आजमाने पहुंचते हैं। साथ ही हर दिन हजारों लोग अपना सपना चकनाचूर होता हुआ देखकर वापस घर लौट जाते हैं। वहीं, इंडस्ट्री में कुछ नामचीन हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें आज हर कोई पहचानता है और इनकी दुनिया दीवानी है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इन सितारों ने कड़ी मेहनत की है। आज भले ही ये सितारे करोड़ों रुपये फीस चार्ज करते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब इन्हें फीस के तौर पर बेहद कम पैसे मिलते थे। आइए इस आर्टिकल में बॉलीवुड सुपरस्टार्स की पहली फीस पर गौर फरमा लेते हैं-

Bollywood Stars Debut Fees Amitabh Bachchan Dharmendra Salman Khan Shah Rukh Khan Akshay Kumar
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

शाहरुख खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान की दुनिया दीवानी है। इस सुपरस्टार की फिल्म के एलान मात्र से फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। बीते साल यानी 2023 में शाहरुख खान ने एक, दो नहीं बल्कि तीन सुपरहिट फिल्में दीं। आज के समय में शाहरुख खान एक फिल्म के लिए तकरीबन 100 करोड़ रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं। हालांकि, अभिनेता की पहली फिल्म की फीस हैरान करने वाली है। शाहरुख खान ने साल 1992 की फिल्म 'दीवाना' से अपना अभिनय डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फीस के तौर पर चार लाख रुपये मिले थे। 

Bollywood Stars Debut Fees Amitabh Bachchan Dharmendra Salman Khan Shah Rukh Khan Akshay Kumar
सलमान खान - फोटो : एक्स -SikandarVerse

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान पहली बार साल 1988 की फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में नजर आए थे। इस मूवी में सलमान ने सहायक कलाकार की भूमिका निभाई थी।  मूवी के लिए उन्हें फीस के तौर पर 11 हजार रुपये मिले थे। इतना ही नहीं जानकारी तो यह भी है कि डेब्यू मूवी में सलमान ने अपने ही कपड़े पहने थे। वहीं इंडस्ट्री में 35 साल पूरे कर चुके सलमान आज की डेट में एक फिल्म के लिए तकरीबन 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Debut Fees Amitabh Bachchan Dharmendra Salman Khan Shah Rukh Khan Akshay Kumar
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक, बिग बी और बॉलीवुड के शहंशाह जैसे टैग हासिल कर चुके दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग भी देश समेत विदेशों तक में फैली हुई है। 81 की उम्र में भी सुपरस्टार बड़े-छोटे पर्दे समेत सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। शहंशाह इन दिनों एक फिल्म में काम करने के लिए आठ से दस करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं। हालांकि, 1969 में उनकी डेब्यू फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ के लिए उन्हें फीस के तौर पर महज पांच हजार रुपये मिले थे।  

विज्ञापन
Bollywood Stars Debut Fees Amitabh Bachchan Dharmendra Salman Khan Shah Rukh Khan Akshay Kumar
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

कार्तिक आर्यन

साल 2011 की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कार्तिक आर्यन आज एक फिल्म के लिए तकरीबन 15 करोड़ रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं। वहीं उन्हें अपनी पहली फिल्म के लिए फीस के तौर पर 1.25 लाख रुपये मिले थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed