फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars Comeback: चार साल के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं ये स्टार्स, किसको मिलेगा कितना प्यार?

Fri, 17 Jun 2022 08:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Jun 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Making A Comeback After Four Years From Shah Rukh Khan To Ranbir Kapoor News In Hindi
रणबीर कपूर-शाहरुख खान-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के लिए यह साल काफी खास है। कई बड़े सितारे एक ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन जैसे सुपर स्टार्स इस लिस्ट में शुमार हैं। आमिर, शाहरुख और रणबीर करीब चार साल के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। वहीं, ऋतिक रोशन भी करीब तीन साल बाद वापसी कर रहे हैं। खास बात यह है कि ये स्टार्स अपनी जिस फिल्म के जरिए वापिसी कर रहे हैं, उसके किरदार के लिए काफी तैयारी की है। देखना दिलचस्प होगा कि टक्कर के मुकाबले में आखिर दर्शक अपना प्यार किस पर सबसे ज्यादा लुटाते हैं। आइए जानते हैं, किसके पास है कौन-सी फिल्म और कब होगी रिलीज...

Bollywood Stars Making A Comeback After Four Years From Shah Rukh Khan To Ranbir Kapoor News In Hindi
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' में आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। अब पूरे चार साल के ब्रेक के बाद वह 'ब्रह्मास्त्र' से वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे काफी पसंद किया गया है। यह फिल्म 09 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें वह अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। फिल्म की तैयारी तब से चल रही हैं, जब आलिया और रणबीर रिलेशनशिप में थे। दर्शक दोनों की जोड़ी को देखने के लिए बेकरार हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म 'शमशेरा' में भी नजर आएंगे, जिसमें संजय दत्त भी होंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू भाषा में 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bollywood Stars Making A Comeback After Four Years From Shah Rukh Khan To Ranbir Kapoor News In Hindi
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग अभिनेता शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इसके बाद वह अपनी फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इसके अलावा उनके पास 'जवान' भी है। साथ ही वह रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी कैमियो करते नजर आएंगे। शाहरुख खान पूरे चार साल के बाद दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी की है। क्या दर्शक उन पर पहले जैसा प्यार लुटाएंगे? यह देखना वाकई दिलचस्प होगा। बता दें कि शाहरुख की 'पठान' 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले वह 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Making A Comeback After Four Years From Shah Rukh Khan To Ranbir Kapoor News In Hindi
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं। आखिरी बार आमिर वर्ष 2018 की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में नजर आए थे। अब पूरे चार साल बाद वह पर्दे पर लौट रहे हैं। आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पहले वर्ष 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी, हालांकि कोरोना के चलते इसे 2022 में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर और नागा चैतन्य अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Bollywood Stars Making A Comeback After Four Years From Shah Rukh Khan To Ranbir Kapoor News In Hindi
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन
वर्ष 2019 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'वॉर' के बाद ऋतिक रोशन अब 'विक्रम वेधा' से वापसी करने वाले हैं। यह फिल्म 30 सितम्बर 2022 को रिलीज होगी। इसमें ऋतिक के साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed