फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली हिंसा पर बॉलीवुड स्टार्स का बयान और शाहिद कपूर का जन्मदिन, पढ़िये पांच बड़ी खबरें

Tue, 25 Feb 2020 12:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 25 Feb 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Reaction Delhi protest and Shahid Kapoor birthday entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

शाहिद कपूर अपनी पहली ही फिल्म 'इश्क विश्क' से लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करने लगे। फैंस का दिल तोड़ते हुए उन्होंने साल 2015 में अरेंज मैरिज की। शाहिद ने दिल्ली की रहने वालीं मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लिए। 25 फरवरी को शाहिद कपूर अपना जन्मदिन मनाते हैं।



दिल्ली की रहने वालीं मीरा राजपूत से शाहिद ने की थी अरेंज मैरिज, देखें शादी की अनदेखी तस्वीरें

Bollywood Stars Reaction Delhi protest and Shahid Kapoor birthday entertainment news
दिव्या भारती

हिंदी सिनेमा में दिव्या भारती का नाम ऐसी अभिनेत्री के तौर पर लिया जाता है जो बेहद कम उम्र में ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं। उनके साथ काम करने के लिए निर्देशकों की लाइन लगी थी। दिव्या का जन्म 25 फरवरी को मुंबई में ओम प्रकाश भारती के घर में हुआ, जो एक बीमा अधिकारी थे। दिव्या 90 के दशक की ऐसी खूबसूरत अभिनेत्री थीं जिन्होंने अपने लुक्स और मासूमियत से पूरे देश के दिल में जगह बनाई।

दिव्या भारती की मौत के बाद घटी थी डरा देने वाली घटना, मां ने कहा था- 'वो मेरे सपने में...'

Bollywood Stars Reaction Delhi protest and Shahid Kapoor birthday entertainment news
India's Best Dancer - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

भारतीय टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शोज पर देसी संस्कृति की अनदेखी करने के अक्सर लगने वाले आरोपों पर गीता मां के नाम से मशहूर रहीं कोरियोग्राफर गीता कपूर ने बड़ा बयान दिया है। एक नए डांस रियलिटी शो की मुंबई में लॉन्चिंग के मौके पर गीता कपूर ने कहा कि अगर भारतीय टेलीविजन पर पश्चिमी नृत्य संगीत का प्रचार प्रसार बढ़ा है तो इसके लिए सीधे तौर पर भारतीय मनोरंजन टेलीविजन के दर्शक ही जिम्मेदार हैं।

भारतीय टीवी दर्शकों पर गीता कपूर ने लगाई सबसे बड़ी तोहमत, रियलिटी शोज के जजों को दी क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Reaction Delhi protest and Shahid Kapoor birthday entertainment news
Richa Chadha and zeeshan ayyub - फोटो : Social Media

अहमदाबाद में जब दुनिया की दो सबसे बड़ी शख्सियत लोगों को संबोधित कर रही थीं तो देश की राजधानी दिल्ली को सुलगाने की साजिश चल रही थी। दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर ऐसी हिंसा भड़की की एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जमकर पथराव हुआ हुआ और माहौल खराब करने की जमकर कोशिश हुई। सोशल मीडिया पर इस हिंसा के खिलाफ लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस बीच कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने भी इसकी निंदा की।

दिल्ली हिंसा पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, जीशान अयूब और रिचा चड्ढा सहित इन स्टार्स ने किया ट्वीट

विज्ञापन
Bollywood Stars Reaction Delhi protest and Shahid Kapoor birthday entertainment news
Mahira Sharma - फोटो : Social Media

बिग बॉस के घर से निकलने के बाद माहिरा शर्मा के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। बिग बॉस के फिनाले में माहिरा ने जो ड्रेस पहनी थी वो आलिया भट्ट की आइफा में पहनी ड्रेस की तरह ही थी। लोगों ने इस बात पर माहिरा को खूब ट्रोल किया। लेकिन अब माहिरा एक बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं।

फर्जी अवॉर्ड पर माहिरा शर्मा को मिली चेतावनी, दो दिन में माफी मांगो वरना...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed