फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: पढ़ाई-लिखाई में भी अव्वल रहे हैं ये सितारे, 12वीं का रिजल्ट जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 09 Feb 2024 10:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 09 Feb 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Score Good Marks in 12th Shah Rukh Khan Anushka Sharma Shraddha kapoor Kriti Sanon
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों की देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके प्रशंसकों में से कई लोगों का ऐसा मानना होता कि अभिनय की दुनिया वाले लोगों के लिए पढ़ाई-लिखाई जरूरी नहीं होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बहुत से ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जो एक्टिंग से पहले पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के 12वीं क्लास के रिजल्ट पर...


TBMAUJ Day 01 Collection: गुल होगी बत्ती या रहेगा शाहिद का मीटर चालू, पहले दिन के कलेक्शन पर अटकी सबकी सांसें

Bollywood Stars Score Good Marks in 12th Shah Rukh Khan Anushka Sharma Shraddha kapoor Kriti Sanon
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक वे कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर के साथ उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई थी। अभिनेत्री ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से प्राप्त की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 12वीं क्लास में 95% अंक हासिल किए थे।

Bollywood Stars Score Good Marks in 12th Shah Rukh Khan Anushka Sharma Shraddha kapoor Kriti Sanon
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह भी कहा जाता है। 90 के दशक से लेकर अब तक वे अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। किंग खान ने दिल्ली के सेंट कोलंबिया स्कूल से पढ़ाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 12वीं कक्षा में उन्होंने 80.5% अंक हासिल किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Score Good Marks in 12th Shah Rukh Khan Anushka Sharma Shraddha kapoor Kriti Sanon
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की उभरती हुई अदाकारा हैं। हर फिल्म के साथ उनकी अदाकारी में सुधार देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 12वीं क्लास में 86% अंक हासिल किए थे।

विज्ञापन
Bollywood Stars Score Good Marks in 12th Shah Rukh Khan Anushka Sharma Shraddha kapoor Kriti Sanon
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति सेनन

कृति सेनन का नाम मौजूदा समय की सबसे प्रतिभाशाली बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल किया जाता है। हाल ही में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से पढाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 12वीं क्लास में 90% अंक हासिल किए थे।
Kaagaz 2 Trailer: सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'कागज 2' का ट्रेलर रिलीज, मनोरंजन के बीच छिपा है खास संदेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed