फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने डायरेक्शन में भी आजमाया हाथ, किसी ने बनाई 'दबंग 2' तो किसी ने 'तारे जमीं पर'

Wed, 21 Jun 2023 01:07 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 21 Jun 2023 01:07 AM IST
सार

बॉलीवुड के इन सितारों ने एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन की कमान भी संभाली है। सेलेब्स के जरिए डायरेक्ट की गई फिल्मों की लिस्ट चौंकाने वाली है। 

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Directed Films Aamir Khan to Ajay Devgn Hema Malini Arbaaz Khan
सितारे बने डायरेक्टर - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा के सितारे अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। फैंस अपने चहेते स्टार्स की अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, और इनकी रिलीज पर थिएटर पहुंच प्यार दर्शाते नजर आते हैं। वहीं, इस फील्ड से जुड़े कुछ नामी सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने सिर्फ एक्टिंग तक अपने टैलेंट को सीमित नहीं रखा है। जी हां, कुछ सेलेब्स अभिनय के साथ-साथ अपने हाथ में डायरेक्शन की कमान भी संभाल चुके हैं। ये स्टार्स कौन-कौन से हैं, आइए जान लेते हैं- 

Bollywood Stars Who Directed Films Aamir Khan to Ajay Devgn Hema Malini Arbaaz Khan
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक्टिंग की दुनिया में अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुके आमिर एक बेहतरीन डायरेक्टर भी हैं। आमिर ने आइकॉनिक फिल्म 'तारे जमीन पर' को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म का प्लॉट और स्टोरीलाइन इतनी बेहतरीन थी कि दर्शक ने इसे बेशुमार प्यार देकर सुपरहिट बना दिया। 

Bollywood Stars Who Directed Films Aamir Khan to Ajay Devgn Hema Malini Arbaaz Khan
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज खान बतौर एक्टर तो सिनेमा जगत में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं, साथ ही वह बीते लंबे समय से पर्दे से भी दूर हैं। बावजूद इसके अरबाज ने बतौर डायरेक्टर काफी तारीफें बटोरी हैं। अरबाज ने पर्दे के पीछे से अपने टैलेंट का जादू चलाया है। एक्टर ने सलमान खान स्टारर फिल्म ‘दबंग 2’ को डायरेक्टर किया, जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी। 

Hollywood: हॉलीवुड की फिल्मों में विलेन बन चुके हैं ये भारतीय सितारे, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Directed Films Aamir Khan to Ajay Devgn Hema Malini Arbaaz Khan
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' यानी हेमा मालिनी अपने दौर की सबसे हसीन और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। फिल्मों में कुछ यादगार परफॉर्मेंस देने के साथ ही हेमा मालिनी कुछ फिल्मों को डायरेक्ट कर भी तारीफें बटोर चुकी हैं। एक्टिंग, सिंगिंग और बतौर प्रोड्यूसर वाहवाही बटोरने वाली हेमा ने ‘दिल आशना है’, ‘मोहिनी’ और ‘टेल मी ओ खुदा’ जैसी मूवी को डायरेक्ट किया है। 

Anupam Kher: सतीश कौशिक की बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे अनुपम खेर, वीडियो शेयर कर किया एलान

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Directed Films Aamir Khan to Ajay Devgn Hema Malini Arbaaz Khan
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री के मल्टी-टैलेंटेड एक्टर नसीरुद्दीन शाह आज के समय में भी पर्दे पर खासा एक्टिव हैं। नसीरुद्दीन ने न सिर्फ अपने समय की हसीनाओं के साथ पर्दे पर रोमांस फरमाया है, बल्कि वह यंग एक्ट्रेसेस के साथ भी केमिस्ट्री जमा लोगों को हैरान करते देखे जा चुके हैं। फिल्मों में एक्टिंग के लिए अक्सर लाइमलाइट में रहने वाले नसीरुद्दीन ने 'यूं होता तो क्या होता' फिल्म को डायरेक्ट किया था। 

Thalapathy Vijay: दलपति विजय को फैंस का तोहफा, 'टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड' पर चमकने वाले बने पहले तमिल एक्टर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed