{"_id":"5b7043a542c79208a809550d","slug":"bollywood-stars-who-faced-legal-case-against-national-anthem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रगान के अपमान में फंसे थे ये बॉलीवुड स्टार, मजबूरन नहीं खड़ी हो पाई थी एक एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राष्ट्रगान के अपमान में फंसे थे ये बॉलीवुड स्टार, मजबूरन नहीं खड़ी हो पाई थी एक एक्ट्रेस
Sun, 12 Aug 2018 08:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 12 Aug 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तिरंगा
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्टगान 'जन-गण-मन' देश के सम्मान में गाया जाने वाला मात्र एक गीत ही नहीं है बल्कि हर हिंदुस्तानी की रग-रग में स्फूर्ति भरदे ने वाला भारत की आजादी का एक अभिन्न हिस्सा है। इसका सम्मान करना और इसके सम्मान की रक्षा करना हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है। लेकिन राष्ट्रगान के अपमान के चलते कुछ बॉलीवुड स्टार्स इसमें फंसते नजर आए थे.. तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
2 of 5
Bollywood
सबसे पहले बात करेंगे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की। बता दें कि उनके खिलाफ राष्ट्रगान को गलत तरीके से गाने पर मामला दर्ज हुआ था। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए वर्ल्ड टी 20 मैच से पहले राष्ट्रगान गाया गया था। ऐसे में दिल्ली के एक थाने में अमिताभ के खिलाफ एक शिकायतकर्ता ने ये आरोप लगाया था कि बिग बी ने राष्ट्रगान को खत्म करने में 1 मिनट 10 सेकेंड का समय लिया, जबकि नियम के अनुसार ये 52 सेकेंड का है।
3 of 5
अमीषा पटेल
वहीं, टीवी एक्टर कुशाल टंडन और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के बीच ट्विटर पर वार छिड़ गया। साल 2015 में कुशाल ने अमीषा पर फिल्म शुरू होने से पहले चले राष्ट्रगान पर खड़े ना होने के चलते आरोप लगाया था। इसके बाद अमीषा ने यह कहकर कुशाल की बोलती बंद कर दी थी कि वो उस दौरान पीरियड से गुजर रही थीं इसलिए कपड़े खराब होने के डर से वह खड़ी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राष्ट्रीय गान
कानूनी तौर पर देखा जाए तो 'प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट' 1971 की धारा तीन के मुताबिक, राष्ट्रगान में विघ्न डालना या गाने से रोकने वाले को सजा के तौर पर 3 साल तक की कैद और जुर्माना दोनों हो सकता है, लेकिन इसका एक अपवाद यह है कि किसी को राष्ट्रगान गाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।बेशक इस दौरान भारतीयों से उम्मीद की जाती है कि वो राष्ट्रगान के समय सावधान की मुद्रा में खड़े रहें, लेकिन ये कहना गलत होगा कि जन-गण-मन न गाना इसका अपमान है।
विज्ञापन
5 of 5
National Anthem
- फोटो : Rickshawali
अगर राष्ट्रगान के इतिहास की बात करें तो बता दें कि संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 इसे अपनाया था और सबसे पहले 27 दिसंबर 1911 को कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में इसे गाया गया था। इसे नोबेल पुरस्कार विजेता और भारतीय साहित्यकार रवीन्द्रनाथ टैगोर ने सबसे पहले बंगाली भाषा में लिखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।