सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bollywood Celebs: गोवा में महंगी प्रॉपर्टी के मालिक हैं ये सितारे, तमाम सुविधाओं से लैस हैं इनके आलीशान ठिकाने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 Jan 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Has Luxurious Houses in Goa From Abhay Deol To Priyanka Chopra Emraan Hashmi
इन सेलेब्स के गोवा में हैं आलीशान घर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सितारे शूटिंग और काम से फुरसत पाते ही कहीं न कहीं घूमने निकल पड़ते हैं। विदेश में छुट्टियां बिताने के साथ-साथ कई सितारे अपने देश में भी टूरिज्म का खूब मजा लेते हैं। और...सितारों के पसंदीदा टूरिस्ट ठिकानों की बात की जाए तो इसमें गोवा सबसे आगे रहता है। बी-टाउन की तमाम नामी हस्तियों को गोवा में क्वालिटी टाइम बिताना खूब पसंद आता है। इतना ही नहीं, कई सेलेब्स ने तो यहां अपने लिए वेकेशन होम तक खरीद रखे हैं। आइए जानते हैं...

Trending Videos
Bollywood Stars Who Has Luxurious Houses in Goa From Abhay Deol To Priyanka Chopra Emraan Hashmi
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : insta

प्रियंका चोपड़ा
देसी क्वीन प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ विदेश में रहती हैं। प्रियंका के दुनिया के अलग-अलग शहरों में कई घर हैं। इनमें से प्रियंका का एक घर गोवा में भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका का घर गोवा के बाघा बीच के पास है। इसमें कई मॉडर्न सुविधाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Has Luxurious Houses in Goa From Abhay Deol To Priyanka Chopra Emraan Hashmi
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार 
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी गोवा में वेकेशन होम के मालिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार ने वर्ष 2008 में पांच करोड़ रुपये खर्च करके एक शानदार पुर्तगाली स्टाइल में डिजाइन बंगला लिया था। यह बंगला अंजुना बीच पर स्थित है। अक्षय कुमार अक्सर परिवार के साथ यहां छुट्टियां बिताने जाते हैं।

Bollywood Stars Who Has Luxurious Houses in Goa From Abhay Deol To Priyanka Chopra Emraan Hashmi
अभय देओल - फोटो : insta

अभय देओल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता अभय देओल ने कुछ साल पहले गोवा में एक एकड़ जमीन खरीदी थी। अब उनका नॉर्थ गोवा में इको-फ्रेंडली लग्जरी घर का काम पूरा हो गया है। उन्होंने हाल ही में अपने फैंस को अपने नॉर्थ गोवा में स्थित ग्रीन हाउस की सोशल मीडिया पर तस्वीरें दिखाईं। उनके घर में आउटडोर स्विमिंग पूल, एक बड़ा लॉन और बड़े ग्लास के दरवाजे हैं। गोवा में अभय देओल का घर काफी आलीशान है।

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Has Luxurious Houses in Goa From Abhay Deol To Priyanka Chopra Emraan Hashmi
सेलिना जेटली - फोटो : सोशल मीडिया

सेलिना जेटली 
अभिनेत्री सेलिना जेटली का नाम भी इस लिस्ट में आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2008 में सेलिना ने गोवा में घर खरीदा था। यह एक 150 साल पुराना हेरिटेज विला है, जो मोइरा गांव में स्थित है। सेलिना ने इस घर को पूरी तरह से रिनोवेट करवा लिया है, तो इसलिए इसे अब कासा डी फ्रांसिस सेलिना के नाम से जाना जाता है। ये उनके और उनके परिवार के लिए काफी सालों से एक वेकेशन स्पॉट रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed