सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bollywood: आलिया भट्ट से लेकर संजय दत्त तक, फिल्मों में डॉन की भूमिका निभा चुके हैं ये सितारे, खूब हुई तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 26 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bollywood stars Who Played Don Character in Their Films Alia Bhatt Sanjay Dutt shraddha kapoor see list
बॉलीवुड सितारों का डॉन वाला किरदार - फोटो : सोशल मीडिया

एक समय था जब बॉलीवुड की फिल्मों में हीरो का दबदबा होता था। फैंस हीरो के दीवाने होते थे और हिरोइन भी हीरो को ही मिलती थी। लेकिन समय बदल गया है। अब फैंस के बीच ऐसी फिल्में आ रही हैं, जिसमें विलेन यानी खलनायक का किरदार उतना ही अहम होता है, जितना हीरो यानी लीड अभिनेता का होता है। इतना ही नहीं, फैंस भी विलेन के दमदार अंदाज के दीवाने हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में डॉन या फिर गैंगस्टर जैसी भूमिका निभाकर फैंस का दिल जीता है।


 
आलिया भट्ट
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आलिया भट्ट का है। हाल ही में, आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए आलिया ने पहली बार लेडी डॉन की भूमिका फिल्मी पर्दे पर निभाई है। फिल्म में आलिया की एक्टिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Trending Videos
Bollywood stars Who Played Don Character in Their Films Alia Bhatt Sanjay Dutt shraddha kapoor see list
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त
संजय दत्त फिल्म ‘वास्तव’ में गैंगस्टर की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी कुछ हद तक मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन पर आधारित थी। इस फिल्म में अंडरवर्ल्ड की दुनिया की कुछ कड़वी बातों को दिखाया गया था। इस फिल्म में संजय दत्त की एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया था। उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood stars Who Played Don Character in Their Films Alia Bhatt Sanjay Dutt shraddha kapoor see list
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम के फैंस ने उनकी फिल्म ‘शूटआउट एड वडाला’ जरूर देखी होगी। इस फिल्म में अभिनेता ने मान्या सुर्वे का किरदार निभाया था, जो मुंबई का गैंगस्टर बनता हुआ नजर आता है। जॉन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी और रिव्यू भी बढ़िया मिले थे।

Bollywood stars Who Played Don Character in Their Films Alia Bhatt Sanjay Dutt shraddha kapoor see list
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा कपूर
डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की बायोपिक में श्रद्धा कपूर ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में श्रद्धा के लुक में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला था। आंखों में काजल और बुर्का पहने श्रद्धा कपूर ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने अपने लुक और एक्टिंग से सबको खुश कर दिया था।

विज्ञापन
Bollywood stars Who Played Don Character in Their Films Alia Bhatt Sanjay Dutt shraddha kapoor see list
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन
इस लिस्ट में अजय देवगन का नाम भी शामिल है। अजय देवगन ने अपनी फिल्म ‘वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई’ में सुल्तान का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी नजर आए थे। अजय देवगन और इमरान हाशमी की ये फिल्म काफी हद तक मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर हाजी मस्तान और दाऊद इब्राहिम पर आधारित थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed