बॉलीवुड मे जिस एक्टर का सिक्का चल जाता है तो उसे रोकना फिर मुश्किल हो जाता है। इस कड़ी में शाहरुख, सलमान, आमिर, अजय, अक्षय जैसे सुपरहिट एक्टर्स के नाम शामिल हैं। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी एक्टर्स रहे हैं जो कुछेक हिट फिल्म देने के बाद गुमनामी के अंधेरे में चले गए हैं..चलिए बताते हैं इनके बारे में...
बॉलीवुड के इन 10 एक्टर्स की हालत पर नहीं होगा यकीन, चेहरा पहचानना हो रहा मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय खन्ना
इस कड़ी में पहला नाम आता है एक्टर अक्षय खन्ना का। अक्षय 70 के दशक के सुपरहिट एक्टर विनोद खन्ना के बड़े बेटे हैं। अक्षय के छोटे भाई राहुल खन्ना ने भी बॉलीवुड में हाथ आजमाया लेकिन वह भी कुछ कमाल नहीं कर पाए। लेकिन, अक्षय खन्ना का अगर बॉलीवुड करियर देखा जाए तो उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। अक्षय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म 'हिमालय पुत्र' से की थी। फिल्म को उनके पिता विनोद खन्ना ने प्रोड्यूस किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद अक्षय जे.पी दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' में भी अहम नजर आए थे। कुल मिलाकर अक्षय ने अपने 21 साल के फिल्मी करियर में 40 फिल्मों में काम किया। हाल ही में आई फिल्म 'इत्तेफाक' में भी अक्षय खन्ना को देखा गया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अक्षय आज बॉलीवुड में सिर्फ छोटे-मोटे रोल करते हुए ही नजर आते हैं। बता दें कि अक्षय ने अभी तक शादी भी नहीं की है।
उदय चोपड़ा
इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा भी अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'धूम 3' में देखा गया था। बता दें कि उदय का लुक पूरी तरह से बदल चुका है और वह ओवरवेट भी लग रहे हैं। उदय ने यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिलहाल उदय यशराज फिल्म एंटरटेनमेंट के सीईओ हैं। फिल्म जगत में उनके बड़े भाई आदित्य चोपड़ा हैं जिन्होंने एक्ट्रेस रानी मुखर्जी से शादी की है।
चंद्रचूढ़ सिंह
बॉलीवुड में एक दौर था जब एक्टर चंद्रचूढ़ सिंह के लाखों फैंस थे। उनके चॉकलेटी लुक ने लाखों लड़कियों को अपना दिवाना बना दिया था। लेकिन आज इन्हें पहचानना इतना आसान नहीं रहा है। चंद्रचूढ़ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म 'माचिस' से की थी। इसके बाद उन्होंने 1999 में फिल्म 'दाग दा फायरट में बतौर लीड एक्टर काम किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लेकिन, धीरे -धीरे बॉलीवुड से चंद्रचूढ़ सिंह का नाम गायब हो गया। यहां तक कि उनके लुक में भी बहुत बदलाव आ चुका है।
राहुल रॉय
फिल्म इंडस्ट्री में राहुल रॉय को आज भी लोग 90 के दशक में आई फिल्म 'आशिकी' से जाना जाता है। फिल्म एक म्यूजिकल लव स्टोरी थी जिसने बॉलीवुड जगत में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। राहुल अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड में सुपरस्टार साबित हुए थे। इस 50 वर्षीय एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया जिसमें ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में राहुल 2007 में बिग बॉस के पहले सीजन का खिताब जीतने के बाद आस्ट्रेलिया चले गए और 2016 में वापस लौटे। जबतक लोग उन्हें भूल चुके थे। खबर है कि अब राहुल अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू रशिया' से एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।