फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: पर्दे पर उम्र दराज औरत का किरदार निभाने वालीं ये अभिनेत्रियां हैं बेहद ग्लैमरस, इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल

Fri, 03 Sep 2021 12:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 03 Sep 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: These actresses who play the role of aged woman on screen are very glamorous it is difficult to guess their age
मां का किरदार अदा कर चुकीं एक्ट्रेसस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म जगत में ऐसी कई खूबसूरत अदाकारा मौजूद हैं जो अपनी खूबसूरती के चलते लोगों को दीवाना बना देती हैं। अभिनय की दुनिया में यूं तो सभी कलाकारों को कई तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं। लेकिन, कई अभिनेत्रियां फिल्मों में मां का किरदार भी अदा कर चुकी हैं। असल जिंदगी में काफी यंग और खूबसूरत दिखने वालीं इन एक्ट्रेसस ने फिल्मों में अपने रोल्स इतने खूबसूरती से अदा किया कि दर्शकों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया था कि इनकी असल में उम्र कितनी होगी। तो आइए जानते हैं ऐसी कुछ अभिनेत्रियों के बारे में- 

मेहर विज

फिल्म बजरंगी भाईजान में सलमान खान के साथ नजर आईं एक्ट्रेस मेहर विज ने मुन्नी की मां के किरदार निभाया था। इस फिल्म में मां की भूमिका में नजर आईं मेहर विज असल जिंदगी में बेहद यंग और स्टाइलिश दिखती हैं। फिल्म में अपने इस किरदार के लिए इनके लुक को इतनी खूबसूरती से बदला गया था कि दर्शकों के लिए इनकी उम्र का अंदाजा लगाना ही मुश्किल हो गया था। बता दें कि मेहर विज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी आज एक्टिव रहती हैं।

Bollywood: These actresses who play the role of aged woman on screen are very glamorous it is difficult to guess their age
अमृता सुभाष - फोटो : सोशल मीडिया

अमृता सुभाष

एक्ट्रेस अमृता सुभाष बॉलीवुड की हिट फिल्म गली बॉय में दिखाईं दी थी। इस फिल्म में इनके साथ मुख्य रोल में अभिनेता रणवीर कपूर और आलिया भट नजर आए थे। वहीं अमृता ने फिल्म में रणवीर की मां का रोल निभायाय था। उन्होने फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाया था। लेकिन असल जिंदगी की बात करें तो अमृता काफी खूबसूरत हैं और रील लाइफ विपरीत इनके रियल लाइफ लुक्स को पहचानना काफी मुश्किल है।

Bollywood: These actresses who play the role of aged woman on screen are very glamorous it is difficult to guess their age
अर्चना जोइस - फोटो : सोशल मीडिया

अर्चना जोइस

फिल्मों में मां का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्रियों की सूची में साउथ सिनेमा की बेहद मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस अर्चना जोइस का नाम भी शामिल हैं। इन्हें साल 2018 में आई सुपरहिट फिल्म केजीएफ में देखा गया था। फिल्म में अर्चना अभिनेता यश की मां के रोल में नजर आईं थी। इस किरदार को जीवंत बनाने वाली अर्चना के अभिनय ने लोगों की खूब वाहवाही लूटी थी। बता दें कि असल में अर्चना की उम्र काफी कम है और दिखने में काफी खूबसूरत भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: These actresses who play the role of aged woman on screen are very glamorous it is difficult to guess their age
नादिया - फोटो : सोशल मीडिया

नादिया

अपने फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्मों में मां की भूमिका निभा चुकीं एक्ट्रेस नादिया भी असल जिंदगी में काफी खूबसूरत दिखती हैं। नादिया को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि फिल्म मिर्ची बाजार से मिली थी, जिसमे उन्होंने साउथ के सुपरस्टार प्रभास की मां का किरदार अदा किया था। हालांकि असल जिंदगी में नादिया इसके विपरीत काफी खूबसूरत और स्टाइलिश दिखती हैं।

विज्ञापन
Bollywood: These actresses who play the role of aged woman on screen are very glamorous it is difficult to guess their age
राम्या कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

राम्या कृष्णन

इस सूची में शामिल एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में मुख्य कलाकार प्रभास की मां का किरदार निभाया था। फिल्म में शिवगामी देवी के दमदार किरदार को निभाने वालीं राम्या असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत दिखती हैं। अभिनेत्री ने इस फिल्म के अलावा अन्य फिल्मों में ऐसे किरदारों को अदा किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed