फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड के वो मशहूर विलेन जिन्होंने पॉपुलैरिटी में दी हीरो को मात, आज भी मशहूर हैं उनके डायलॉग्स

Sun, 14 Nov 2021 12:02 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 14 Nov 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: Those famous villains of Bollywood who defeated the hero in popularity, their dialogues are still famous
बॉलीवुड विलेन - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो बॉलीवुड फिल्मों में हीरो के साथ साथ विलेन का अहम रोल होता है। लेकिन बात जब जीत की होती है तो अक्सर हीरो को ही आखिर में विजयता दिखाया जाता है। लेकिन इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में आई जिसके हीरो तो आपको शायद ही याद होंगे लेकिन विलेन हमेशा के लिए अमर हो गए। आलम ये रहा कि इन एक्टर्स ने बतौर विलेन इंडस्ट्री पर राज किया। इतना ही नहीं, आज भी इन विलेन्स के चहरे लोगों के जहन में जिंदा हैं। चलिए आज आपको कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में बताते हैं जो अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड के सदाबहार विलेन बन गए।

Bollywood: Those famous villains of Bollywood who defeated the hero in popularity, their dialogues are still famous
अमजद खान - फोटो : सोशल मीडिया

अमजद खान
एक ही आदमी और वो है खुद गब्बर', 'ये हाथ हमको दे दे ठाकुर', 'कितने आदमी थे', 'ये रामगढ़ वाले अपनी बेटियों को कौन सी चक्की का आटा खिलाते हैं', 'तेरा क्या होगा कालिया', 'बहुत याराना लगता है' ,'जो डर गया, वो मर गया', 'अरे, ओ सांबा', 'गब्बर के ताप से तुम्हे एक ही आदमी बचा सकता है जैसे गब्बर के मशहूर डायलॉग आज भी अमर हैं। गब्बर का किरदार अमजद खान ने निभाया था। उन्होंने अपनी एक्टिंग से इस रोल को ही अमर नहीं बनाया था, बल्कि आज भी वह लोगों के जहन में जिंदा हैं। यहां तक की जब भी बॉलीवुड के विलेन की बात की जाती है तो गब्बर का नाम सबसे पहले आता है।

Bollywood: Those famous villains of Bollywood who defeated the hero in popularity, their dialogues are still famous
प्राण - फोटो : Social media

प्राण
'इस इलाके में नए आए हो साहब, वरना शेर खान को कौन नहीं जानता', 'शेरखान ने शादी नहीं की तो क्या हुआ, लेकिन बारातें बहुत देखी हैं', 'शेर खान आज का काम कल पर नहीं छोड़ता', 'शेरखान ने शादी नहीं की तो क्या हुआ, लेकिन बारातें बहुत देखी हैं', 'चिल्लाओ नहीं साहब, वरना गला खराब हो जाएगा', 'बर्खुदार…' जैसे बेहतरीन डायलॉग ने प्राण को अपने समय का सबसे यादगार विलेन बनाया था। आज भी प्राण के डायलॉग लोगों की जबान पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: Those famous villains of Bollywood who defeated the hero in popularity, their dialogues are still famous
अमरीश पुरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमरीश पुरी
अमरीश पुरी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। लेकिन उनका एक डायलॉग 'मोगैंबो खुश हुआ..' आज भी मशहूर है। अमरीश पुरी की खास बात है कि उन्होंने अपने नेगेटिव रोल में ऐसी जान फूंकी थी कि फिल्म में हीरो से ज्यादा बतौर विलेन वह ज्यादा मशहूर हुए थे।

विज्ञापन
Bollywood: Those famous villains of Bollywood who defeated the hero in popularity, their dialogues are still famous
प्रेम चोपड़ा

प्रेम चोपड़ा
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में प्रेम चोपड़ा का नाम विलेन लिस्ट में न आए ऐसा कैसे हो सकता है। आपको बता दें कि बतौर विलेन उन्होंने फिल्म उपकार से अपना करियर शुरू किया था और उनका एवरग्रीन डायलॉग है 'प्रेम नाम है मेरा' आज भी याद किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed