फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘विलेज रॉकस्टार्स’ से लेकर करीना कपूर तक, इस हफ्ते बॉलीवुड की इन खबरों ने खूब बटोरी सुर्खियां

Sun, 23 Sep 2018 08:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
bollywood top news 16th to 22nd september week
village rockstars

'विलेज रॉकस्टार्स' ऑस्कर के लिए नामित


नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार्स’ को अगले साल दिये जाने वाले 91वें ऑस्कर अवॉर्ड में विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये चुना गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने शनिवार को इसकी घोषणा की। रीमा दास निर्देशित इस फिल्म की कहानी गरीब लेकिन अद्भुत बच्चों की है जो एक मजेदार जीवन जीते हैं। बता दें कि फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) 2017 में हुआ था और 70 से अधिक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में यह फिल्म दिखाई जा चुकी है। 'विलेज रॉकस्टार्स' ने ‘पद्मावत’, राजी’, ‘हिचकी’ और ‘अक्टूबर’ जैसी कई फिल्मों को पीछे छोड़ ये बाजी अपने हाथ कर ली है। यह फिल्म 28 सितंबर को भारत में रिलीज होगी।

bollywood top news 16th to 22nd september week
manto

बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की 'बत्ती गुल मीटर चालू' की टक्कर इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मंटो' से हुई। दोनों ही फिल्में अलग-अलग विषय पर आधारित हैं। शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म सामाजिक मुद्दे पर बनी है। फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मंटो' लेखक सआदत हसन मंटो की बायोपिक है। जिसे नंदिता दास ने डायरेक्ट किया है।=

bollywood top news 16th to 22nd september week
Sacred Games

'सेक्रेड गेम्स 2' का टीजर रिलीज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और राधिका आप्टे की रिलीज हुई वेब सीरीज फिल्म 'सेक्रेड गेम्स' ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। अब 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर 'सेक्रेड गेम्स' के अगले सीजन का टीजर रिलीज कर दिया है। 45 सेकेंड के इस टीजर में पहले सीजन के सभी डायलॉग्स सुनने को मिल रहे हैं। बता दें कि 'सेक्रेड गेम्स' बीते 6 जुलाई को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood top news 16th to 22nd september week
नील नितिन मुकेश-रुक्मणि सहाय

पिता बने नील नितिन मुकेश 
एक्टर नील नितिन मुकेश एक बेटी के पिता बन गए हैं। नील की पत्नी रुक्मिणी ने 20 सितंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दोपहर 3:30 बजे बेटी को जन्म दिया। उनके घर पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। अप्रैल में नील ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी दी थी कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं। तस्वीर शेयर करते हुए नील ने कहा था, 'हम दोनों बहुत उत्साहित हैं । बेटी हो या बेटा, बस हम ये चाहते हैं कि वो हेल्दी रहे।' बता दें कि नील और रुक्मिणी की अरेंज मैरिज है। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। नील नितिन मुकेश के पिता नितिन मुकेश भी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर रह चुके हैं।

विज्ञापन
bollywood top news 16th to 22nd september week
kareena kapoor

करीना ने ऐसा मनाया जन्मदिन
एक्ट्रेस करीना कपूर बीते 21 सितंबर को 38 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनके दोस्तों ने उनके लिए स्पेशल पार्टी रखी। पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। रात 12 बजे करीना ने अपने जन्मदिन का केक काटा। पार्टी में करीना के पति और एक्टर सैफ अली खान, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, करिश्मा कपूर, बबीता और रणधीर कपूर शामिल हुए। इस दौरान सभी ने करीना को बर्थडे की बधाई दी और खूब मस्ती की। करीना का बर्थडे केक भी काफी शानदार था। जिस पर बेबो को दर्शाती ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी एक लेडी बनी हुई है। उसने हाथ में वाइन की ग्लास ले रखी है। केक पर लिखा हुआ है 'हैप्पी बर्थडे बेबो, तुम हमारी रॉकस्टार हो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed