{"_id":"6060523a8ebc3ec86f6c1847","slug":"bollywood-trend-setter-sadhana-shivdasani-untold-story-how-she-died-in-the-legal-battle-of-property-with-asha-bhosle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब आशा भोंसले ने साधना पर कर दिया था केस, मदद के लिए फैंस तक भटकी थीं दिग्गज अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब आशा भोंसले ने साधना पर कर दिया था केस, मदद के लिए फैंस तक भटकी थीं दिग्गज अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 28 Mar 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
साधना शिवदसानी, आशा भोंसले
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी सितारों की चकाचौंध भरी जिंदगी सभी को कुछ समय के लिए मोहित कर लेती है। इनका स्टारडम और रुतबा देख लोग कई बार तो इन्हीं की तरह बनने का सपना देखने लगते हैं। बाहरी लोग इनकी चमक-धमक पर रिझ जाते हैं, लेकिन इन सितारों की अंदर की कहानियां कई बार आपको झिंझोड़कर रख देती हैं। सिने जगत से ऐसे कई किस्से हम पहले भी सुन चुके हैं। लेकिन आज बात करेंगे 60 के दशक की टॉप अभिनेत्री और ट्रेंड सेटर मानी जाने वालीं साधना शिवदसानी की। वो साधना जिन्होंने उस दौर की पिक्चरों को नया आयाम दिया, लेकिन खुद दुखद अंत की हिस्सेदार बनीं।
2 of 10
sadhna
साधना शिवदासानी ने वैसे तो अपने फिल्मी करियर में कई मूवीज कीं, लेकिन एक फिल्म ऐसी आई, जिसने उन्हें पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाई थी। यह फिल्म थी ‘लव इन शिमला’। 1960 में रिलीज फिल्म ने अभिनेत्री के साधना कट को एक खास पहचान दिला दी और लोकप्रिय कर दिया था। कहा जाता है कि फिल्म निर्देशक आरके नैयर ने उन्हें ये हेयरकट सुझाया था। 6 साल बाद 1966 में अभिनेत्री ने उन्हीं से शादी कर ली थी।
3 of 10
sadhna
शादी के बाद साधना की ‘अनीता’, ‘गीता मेरा नाम’, ‘इंतकाम’ और ‘इश्क पर जोर नहीं’ के अलावा भी कई और पिक्चरें रिलीज हुईं। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अभिनय से दूरी अख्तियार कर ली क्योंकि उनकी सेहत गिर रही थी। साधना थायरॉइड की शिकार हो गई थीं। इसके बाद उन्हें इलाज करवाने के लिए विदेश जाना पड़ा। इस समय फिल्म इंडस्ट्री में उनकी सक्रियता न के बराबर थी और बाद में उन्होंने यहां कभी वापसी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
साधना शिवदसानी
- फोटो : Social media
इसके बाद वे पति के साथ सुकून की घरेलू जिंदगी गुजारने लगी थीं। कहते हैं दोनों पति-पत्नी का वैवाहिक जीवन सुखद था, लेकिन इनके बच्चे नहीं थे। साधना को खाना पकाने का बड़ा शौक था, जिसे वे एक्टिंग में व्यस्त होने की वजह से पूरा नहीं कर पाती थीं। लेकिन बाद में उन्होंने पति के साथ इसका भी भरपूर आनंद उठाया था। बताया जाता है कि वे पति आरके नैयर के लिए बड़े तुजुक से मेन्यू तय किया करती थीं।
विज्ञापन
5 of 10
साधना शिवदसानी, आरके नैय्यर
- फोटो : Social media
साधना पति के साथ अपने निजी जीवन को एंजॉय कर रही थीं, तभी उन्हें एक बड़ा झटका लगा। अस्थमा अटैक आने के कारण आरके नैयर का निधन हो गया। यहीं से साधना की जिंदगी में दुखों ने प्रवेश कर लिया और अंत तक अपनी जगह बनाए रहा। इसके बाद तो मानों उनपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।