{"_id":"628897825f71d24456743cfa","slug":"bollywood-vs-south-cinema-kichcha-sudeepa-lauds-pm-narendra-modi-appeal-on-language-row","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood VS South Cinema: भाषा विवाद पर पीएम मोदी की नसीहत, किच्चा सुदीप ने दिया ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood VS South Cinema: भाषा विवाद पर पीएम मोदी की नसीहत, किच्चा सुदीप ने दिया ऐसा रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 21 May 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पीएम मोदी और किच्चा सुदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
ट्विटर से शुरू हुई किच्चा सुदीप और अजय देवगन की बहस, अब एक बड़े विवाद में तबदील हो गई है। पहले अभिनेताओं के बयान और फिर राजनेताओं की एंट्री की वजह से यह एक देशव्यापी भाषाई बहस का मुद्दा बन गया है। वहीं अब लगभग एक महीने बाद, सैंडलवुड स्टार किच्चा सुदीप ने अपनी टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी की सराहना की कि 'सभी भारतीय भाषाएं भारतीयता की आत्मा है'।
Trending Videos
2 of 4
किच्चा सुदीपा
- फोटो : सोशल मीडिया
किच्चा सुदीपा ने कही ये बात
48 वर्षीय अभिनेता ने भाषा विवाद पर पीएम मोदी की स्पष्ट राय की सराहना करते हुए कन्नड़ में कहा, 'मैं किसी विवाद या बहस को जन्म नहीं देना चाहता था। जो भी हुआ वह बिना किसी एजेंडे के हुआ। यह एक राय थी जिसे मैंने आवाज दी थी। हर किसी के लिए, उनकी भाषा उनकी मां की तरह होती है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम अन्य भाषाओं का सम्मान या गर्व नहीं करते हैं। पीएम मोदी के ये शब्द सुनकर अच्छा लगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
किच्चा सुदीपा
- फोटो : सोशल मीडिया
अन्य भाषाओं का अनादर नहीं करें
उन्होंने देश में हर भाषा के महत्व पर भी जोर दिया और बताया कि हर भाषा का समान रूप से सम्मान करने की जरूरत है।'' भारत में सभी भाषाओं का अलग स्थान है। कोई भी अन्य भाषाओं का अनादर नहीं कर सकता है। जब हम चाहते हैं कि हमारी भाषा का सम्मान हो, तो क्या हमें अन्य भाषाओं का भी सम्मान करना नहीं सीखना चाहिए?''
4 of 4
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
पीएम मोदी ने क्या कहा
शुक्रवार को जयपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''पिछले कुछ दिनों में हमने देखा है कि भाषाओं पर विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए हमें लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। भाजपा हर क्षेत्रीय भाषा में भारतीय संस्कृति का प्रतिबिंब देखती है। यह भाजपा ही है जिसने पहली बार भारत की संस्कृति और भाषाओं को राष्ट्र के सम्मान से जोड़ा है। नई शिक्षा नीति (एनईपी) में हम क्षेत्रीय भाषाओं को महत्व दे रहे हैं। यह हर क्षेत्रीय भाषा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।