प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी नई कार के साथ नजर आ रही हैं। यह ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) है, जो उन्हें पति निक जोनस ने गिफ्ट की है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने निक जोनस का सबसे अच्छा पति बताया है।
Social Media: प्रियंका चोपड़ा को पति ने दिया यह खास तोहफा, देसी गर्ल ने निक जोनस को बताया ‘सबसे अच्छा हस्बैंड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कार में बैठे हुए एक तस्वीर साझा की। वह स्टीयरिंग व्हील पर एक हाथ रख ड्राइवर की सीट पर बैठ पोज देती नजर आ रही हैं। इस एटीवी को प्रियंका के लिए कस्टमाइज्ड कर उसपर मिसेज जोनस लिखा हुआ है। इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन दिया, ‘अब यह है ना एक राइड, थैंक्यू निक, हमेशा मेरे कूल क्योशेंट को बाहर लाने में मदद करने के लिए। हैशटैग बेस्ट हसबैंड एवर, सेट लाइफ।'
अभिनेत्री आए दिन अपने सेट से तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस को एक फोटो से हैरान कर दिया था। उन्होंने सिटाडेल के सेट से तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनके चेहरे पर खून लगा हुआ था। इसके साथ ही प्रियंका ने अपने फैंस से पूछा था कि क्या वह भी अपने काम पर कठिन दिन बिता रहे हैं। कुछ फैंस को लगा था कि अभिनेत्री के चेहरे पर शूटिंग के दौरान चोट लगी है, तो कुछ को लगा कि वह मेकअप के साथ पोज दे रही हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इसी साल सरोगेसी की मदद से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया है। कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री ने अपने बेटी की तस्वीर फैंस के साथ साझा की थी। वहीं, उनके बॉलीवुड प्रोजेक्ट की बात करें तो वह कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ 'जी ले जरा' में नजर आएंगी।