सब्सक्राइब करें

Prithviraj New Song Teaser: पृथ्वीराज के नए गाने में 'योद्धा' बनी नजर आईं मानुषी छिल्लर, इस दिन जारी होगा पूरा गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 21 May 2022 01:22 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बॉलीवुड के अकेले ऐसे अभिनेता हैं जो हर साल अपनी तीन से चार फिल्में  बड़े पर्दे पर उतारते हैं। इसी क्रम में एक्टर की एक और फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

विज्ञापन
Prithviraj New Song Teaser: Manushi Chhillar appeared as warrior in Prithviraj's new song Yoddha the full song will be released on 3rd june in theaters
पृथ्वीराज का नया गाना - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बॉलीवुड के अकेले ऐसे अभिनेता हैं जो हर साल अपनी तीन से चार फिल्में  बड़े पर्दे पर उतारते हैं। इसी क्रम में एक्टर की एक और फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। एक्शन और कॉमेडी के बाद अब अक्षय कुमार अपने शाही अंदाज में दर्शकों का दिल जीतने के लिए आ रहे हैं। यह फिल्म अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर जारी इंतजार के बीच अब मेकर्स ने इस फिल्म के अगले गाने का टीजर जारी कर दिया है। 

Trending Videos
Prithviraj New Song Teaser: Manushi Chhillar appeared as warrior in Prithviraj's new song Yoddha the full song will be released on 3rd june in theaters
पृथ्वीराज का नया गाना - फोटो : Instagram

सामने आए फिल्म के नए गाने का नाम योद्धा है। इस गीत के टीजर में अक्षय कुमार एक बार फिर योद्धा बने युद्ध भूमि में अपना रणकौशल दिखाते नजर आ रहे हैं। तलवार की धार से दुश्मनों का सफाया करते अक्षय कुमार का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, इस गाने के टीजर में पहली बार संयोगिता के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर का भी एक नया रूप देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithviraj New Song Teaser: Manushi Chhillar appeared as warrior in Prithviraj's new song Yoddha the full song will be released on 3rd june in theaters
पृथ्वीराज का नया गाना - फोटो : Instagram

टीजर में मानुषी पहली बार रानी की अपनी छवि के विपरीत एक योद्धा बनी नजर आ रही हैं। सफेद रंग के युद्ध के लिबास में मानुषी छिल्लर अपनी तलवारबाजी का हुनर दिखाती नजर आईं। फिल्म में अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीतने वाली मानुषी अपने योद्धा वाले किरदार में भी दमदार अभिनय करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, इस गाने की रिलीज की बात करें तो फिल्म का यह गाना देखने के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। दरअसल, यह गाना यूट्यूब या किसी और प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्कि सीधा सिनेमाघरों में ही रिलीज होगा। 

Prithviraj New Song Teaser: Manushi Chhillar appeared as warrior in Prithviraj's new song Yoddha the full song will be released on 3rd june in theaters
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गाने के टीजर को शेयर करते हुए इस बारे में खुद फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार नजर आ रहे अभिनेता अक्षय कुमार ने जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- गाथा, गरिमा और शौर्य की। अभी देखें योद्धा गाने का टीजर और पूरा गाना केवल थिएटर में देखें! तीन जून को रिलीज हो रही है फिल्म पृथ्वीराज हिंदी, तमिल और तेलुगु में केवल आपके नजदीकी थिएटर में। यशराज फिल्म्स के साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जश्न मनाएं।
 
View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
Prithviraj New Song Teaser: Manushi Chhillar appeared as warrior in Prithviraj's new song Yoddha the full song will be released on 3rd june in theaters
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की बात करें तो पृथ्वीराज का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा  सोनू सूद, संजय दत्त,आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed