'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल की लोकप्रियता आए दिन बढ़ती जा रही है। शहनाज ऐसी सेलिब्रिटी बन गई हैं, जो जहां भी जाती हैं सारी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। हाल ही अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की जन्मदिन पार्टी की आयोजन किया गया, जहां शहनाज गिल को भी स्पॉट किया गया। पार्टी में पहुंची शहनाज गिल ने यहां भी पूरी लाइमलाइट चुरा ली। उनकी पार्टी में मस्ती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस को शहनाज का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
Shehnaaz Gill: जॉर्जिया एंड्रियानी की जन्मदिन पार्टी में पहुंचीं शहनाज ने चुराई लाइमलाइट, वायरल हो रहीं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में शहनाज गिल बड़े ही प्यार से जॉर्जिया को केक खिलाती हुई नजर आ रही हैं। जॉर्जिया और शहनाज को देखकर लग रहा है कि दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। वहीं, एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जॉर्जिया पैपराजी के साथ केक काट रही होती हैं, लेकिन जैसी ही शहनाज गिल पार्टी में आईं सारी लाइमलाइट उन पर चली गईं।
वहीं, अरबाज खान के साथ भी शहनाज की अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दी। इससे पहले शहनाज अर्पिता खान की ईद पार्टी में भी पहुंची थीं, जहां सलमान खान के साथ उनकी बॉन्डिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब फैंस का कहना है कि शहनाज खान परिवार के साथ काफी क्लोज हो गई हैं।
पार्टी में शहनाज गिल व्हाइट क्रॉप टॉप और पेंट में काफी खूबसूरत लग रही थीं, तो वहीं जॉर्जिया भी पार्टी में ब्लैक कलर की आउटफिट में बेहद सिजलिंग लग रही थीं। दोनों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, पार्टी के बाद भी दोनों एक ही कार में जाती दिखाई दीं। जब पैपराजी ने उनसे अपने फैंस के लिए कुछ कहने के लिए कहा तो, शहनाज बोलती हैं मेरे फैंस मेरी आर्मी हैं।