सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: सामने आई आमिर खान की फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट, जानें कब और कहां होगा लॉन्च

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 21 May 2022 12:01 PM IST
सार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। यह फिल्म बीते कई समय से अपनी रिलीज के इंतजार में है।

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Aamir Khan and kareena kapoor starrer film trailer to be released on 29th may during ipl final match on star sports
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। यह फिल्म बीते कई समय से अपनी रिलीज के इंतजार में है। वहीं फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी बेताब है। ऐसे में फिल्म के लिए उत्सुक प्रशंसकों के लिए फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान हो गया है। आमिर खान और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर आईपीएल के समापन के दिन लॉन्च किया जाएगा।

Trending Videos
Laal Singh Chaddha: Aamir Khan and kareena kapoor starrer film trailer to be released on 29th may during ipl final match on star sports
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि, "जब आमिर खान की बात हो, तो इसे भव्य होना चाहिए। लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आईपीएल के फिनाले के दिन 29 मई को लॉन्च किया जाएगा। आईपीएल के उत्साह को देखते हुए आमिर खान अभिनीत इस फिल्म के निर्माताओं ने जानबूझकर अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इस दिन करने का फैसला किया है। यह सिनेमा और क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए बेहद खुशी की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Aamir Khan and kareena kapoor starrer film trailer to be released on 29th may during ipl final match on star sports
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

करीबी सूत्र ने आगे कहा कि “यह मार्केटिंग और विज्ञापन की दुनिया के इतिहास में पहली बार होगा जब दर्शक इतने बड़े लाइव क्रिकेट समारोह के दौरान एक ट्रेलर लॉन्च देखने जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 29 मई को होने वाले आईपीएल के फाइनल मैच में दूसरे स्ट्रैटिजिक टाइमआउट के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर दिखाया जाएगा। इससे विज्ञापन और मार्केटिंग की दुनिया में नई क्रांति आएगी। यह पहली बार है जब किसी फिल्म का विश्व टेलीविजन मंच और खेल जगत पर भव्य ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है।"

Koo App

AAMIR KHAN: ’LAAL SINGH CHADDHA’ TRAILER DURING IPL FINALE... #AamirKhan to launch #LaalSinghChaddha trailer during #IPL final match [Sunday, 29 May 2022]... 11 Aug 2022 release. #LSC #LSCTrailer

View attached media content

- Taran Adarsh (@taran_adarsh) 21 May 2022

Laal Singh Chaddha: Aamir Khan and kareena kapoor starrer film trailer to be released on 29th may during ipl final match on star sports
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : Social Media

फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आमिर एक बार फिर अपने 3 इडियट्स के सह-कलाकारों करीना कपूर खान और मोना सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed