हर वीकेंड पर लोगों को नई फिल्में और सीरीज का इंतजार रहता है। अगर आप अपने घर पर परिवार के साथ कोई फिल्म या सीरीज देखना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपके लिए बहुत कुछ मौजूद है। वहीं, अगर आप थिएटर में फिल्म देखना चाहते हैं तो भी आपके लिए इस हफ्ते एक्शन और हॉरर कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई है। आपकी मुश्किल को आसान बनाने के लिए हमने एक लिस्ट तैयार की है, जिससे आप अपनी पसंद की सीरीज और फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं।
Weekend Watchlist: वीकेंड पर होगा भरपूर मनोरंजन, सिनेमाघरों और ओटीटी पर देखें ये फिल्में और सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत 2
अगर आपको 'पंचायत' का पहला सीजन पसंद आया है, तो आपकी वॉच लिस्ट में दूसरा सीजन जरूर होना चाहिए। इस सीरीज की कहानी अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गांव फुलेरा में पंचायत सचिव है। पहले सीजन में गांव की अपनी जिंदगी को नापसंद करने के बाद अब अभिषेक को गांव में रहना पहले से ज्यादा भाने लगा है। इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
एस्केप लाइव
सिद्धार्थ, जावेद जाफरी और श्वेता त्रिपाठी स्टारर यह सीरीज छह लोगों की विभिन्न यात्राओं को दिखाती है, जो एस्केप लाइव नामक एक सोशल मीडिया एप के माध्यम से फेमस होने की कोशिश करते हैं। कहानी में कंटेंट क्रिएटर्स का एक समूह है, जिसके अलग-अलग लक्ष्य है, लेकिन मकसद सिर्फ एक, कंटेंट को वायरल करना। इस सीरीज को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
आरआरआर
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर आ गई है। अगर आप थिएटर में यह फिल्म नहीं देख पाए हैं, तो अब हर बैठे इसका आनंद ले सकते हैं। अभी आप इसे जी5 पर तमिल तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं। वहीं, हिंदी में देखने के लिए 2 जून तक का इंतजार करना होगा।
जर्सी
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर 'जर्सी' थिएटर के बाद ओटीटी पर आ चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन इसे क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पांस मिला था। यह फिल्म साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म का हिंदी रीमेक है, जिसमें नानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।