सब्सक्राइब करें

Friday Box Office Report: कार्तिक आर्यन ने महेश बाबू से लेकर कंगना रणौत तक को छोड़ा पीछे, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 21 May 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
Friday Box Office Report KGF Chapter 2 Bhool Bhulaiyaa 2 Dhaakad Day 1 Sarkaru Vaari Paata Day 9 Saunkan Saunkne Day 9
शुक्रवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए काफी अच्छा रहा। गुरुवार को जहां सभी फिल्मों ने मिलकर 6.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं शुक्रवार को कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की 'भूल भुलैया 2' की वजह से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी इजाफा देखने को मिला है। हिंदी, कन्नड़, पंजाबी और तेलुगू फिल्मों ने मिलकर शुक्रवार को कुल 18.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Trending Videos
Friday Box Office Report KGF Chapter 2 Bhool Bhulaiyaa 2 Dhaakad Day 1 Sarkaru Vaari Paata Day 9 Saunkan Saunkne Day 9
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूल भुलैया 2
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों की तुलना में अनीस बज्मी की फिल्म ने सबसे बड़ी ओपनिंग ली है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' ने पहले ही दिन करीब 14.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report KGF Chapter 2 Bhool Bhulaiyaa 2 Dhaakad Day 1 Sarkaru Vaari Paata Day 9 Saunkan Saunkne Day 9
dhaakad - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धाकड़
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के सामने बॉलीवुड क्वीन अपना जादू बिखेरने में नाकाम रही। एक तरफ जहां 'भूल भुलैया 2' ने साल की सबसे बड़ी ओपनिंग ली है, वहीं दूसरी तरफ कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' का पहले दिन का कलेक्शन अभिनेत्री की अन्य फिल्मों की तुलना में सबसे कम रहा। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन तकरीबन 1.20 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। 

Friday Box Office Report KGF Chapter 2 Bhool Bhulaiyaa 2 Dhaakad Day 1 Sarkaru Vaari Paata Day 9 Saunkan Saunkne Day 9
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

केजीएफ: चैप्टर 2
कन्नड़ अभिनेता यश ने 'केजीएफ: चैप्टर 2' में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर दिया है। 12 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पिछले एक महीने में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश की 'केजीएफ 2' ने 37 दिनों में दुनिया भर में 1213 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है! एक्शन थ्रिलर का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया है।

विज्ञापन
Friday Box Office Report KGF Chapter 2 Bhool Bhulaiyaa 2 Dhaakad Day 1 Sarkaru Vaari Paata Day 9 Saunkan Saunkne Day 9
saukan saukane - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सौकन सौकने
पहले सप्ताहांत में ही 9.21 करोड़ रुपये की प्रभावशाली कमाई करने के बाद, अमरजीत सिंह सरोन की पंजाबी फिल्म 'सौकन सौकने' (2022) ने पहले सप्ताह में 16.50 करोड़ रुपये के कुल संग्रह के साथ जोरदार अंत किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed