फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohanlal Controversies: मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर रेप के आरोपी के समर्थन तक, इन विवादों के चलते सुर्खियों में रहे मोहनलाल

Sat, 21 May 2022 09:26 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 21 May 2022 09:26 AM IST
सार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल हर साल 21 मई कोअपना जन्मदिन मनाते हैं। इस साल अभिनेता अपना 62वां जन्मदिन मनाएंगे। 21 मई 1960 को केरल के एलनथूर में जन्मे मोहनलाल एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर, सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं।

विज्ञापन
Mohanlal birthday: From money laundering case to supporting rape accused Mohanlal remained in the headlines due to these controversies
एक्टर मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल हर साल 21 मई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस साल अभिनेता अपना 62वां जन्मदिन मनाएंगे। 21 मई 1960 को केरल के एलनथूर में जन्मे मोहनलाल एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर, सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। अभिनेता ने 40 साल से ज्यादा के अपने अभिनय करियर के दौरान 340 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के जरिए अपने प्रसंशकों के दिलों में जगह बनाने वाले मोहनलाल अक्सर विवादों में भी बने रहते हैं। एक्टर आए दिन किसी ना किसी विवाद का हिस्सा बन जाते हैं। जन्मदिन के मौके पर जानते हैं मोहनलाल से जुड़े विवादों के बारे में-

Mohanlal birthday: From money laundering case to supporting rape accused Mohanlal remained in the headlines due to these controversies
मोहनलाल - फोटो : Social media

मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल हाल ही में एक विवाद में फंस गए हैं। दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एक्टर को समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहनलाल को ईडी के सामने पेश होने के आदेश दिए हैं। इस केस में जल्द ही मोहनलाल से पूछताछ भी ईडी कर सकती है।

Mohanlal birthday: From money laundering case to supporting rape accused Mohanlal remained in the headlines due to these controversies
मोहनलाल - फोटो : Social media

अभिनेता मोहनलाल हमेशा से ही अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे हैं। लेकिन कुछ दुर्लभ मौके ऐसे भी आए जब सुपरस्टार विवादों में भी शामिल हुए हैं। एक बार अभिनेता मोहनलाल पर कथित तौर पर रुपये मांगने का आरोप लगाया गया था। खबरों की मानें तो राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में मोहनलाल ने अपने बैंड के प्रदर्शन के बदले सरकार से 1.6 करोड़ की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohanlal birthday: From money laundering case to supporting rape accused Mohanlal remained in the headlines due to these controversies
मोहनलाल - फोटो : Social media

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल रेप और अपहरण के आरोपी एक्टर दिलीप का समर्थन करने को लेकर भी विवादों में घिर गए थे। इसके अलावा अभिनेता टेक्सटाइल ब्रांड का प्रचार करने पर मुश्किल में फंस गए थे। केरल के खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड ने विज्ञापन के जरिए लोगों को गुमराह करने के लिए मोहनलाल को एक नोटिस भेजा था। 

विज्ञापन
Mohanlal birthday: From money laundering case to supporting rape accused Mohanlal remained in the headlines due to these controversies
मोहनलाल - फोटो : Instagram

कुछ समय पहले अभिनेता मोहनलाल एक फिल्म के गाने को अपना गाया गाना बताने पर बुरी तरह फंस गए थे। कथित गीत का श्रेय लेने पर उस गाने के गायक वीटी मुरली ने मोहनलाल की आलोचना की थी। बाद में मामले को बढ़ता देख एक्टर ने अपने इस कथन के लिए मांफी भी मांगी थी। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed