{"_id":"62885a76b4d0353f53126692","slug":"know-about-rana-daggubati-and-miheeka-bajaj-love-story-and-how-they-met","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rana Daggubati –Miheeka: फिल्मी है ‘बाहुबली’ के ‘भल्लालदेव’ की लव स्टोरी, जानें कैसे हुई थी मिहिका से मुलाकात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rana Daggubati –Miheeka: फिल्मी है ‘बाहुबली’ के ‘भल्लालदेव’ की लव स्टोरी, जानें कैसे हुई थी मिहिका से मुलाकात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 21 May 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘बाहुबली’ में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले राणा दग्गुबाती किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके राणा दग्गुबाती ने 21 मई 2020 में मिहिका बजाज से सगाई की थी और फिर 8 अगस्त 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। राणा और मिहिका की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं और यह जानना चाहते थे उनकी मुलाकात कैसे हुई थी। चलिए जानते हैं दोनों की मुलाकात और प्यार की शुरुआत कैसे हुई।
2 of 4
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की लव स्टोरी जानने से पहले ये जान लेते हैं कि दोनों ने अपने रिश्तों के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट कब की और मिहिका कौन हैं। मिहिका बजाज एक इवेंट प्लानर हैं और मुंबई में उनका ‘ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो’ है। राणा दग्गुबाती ने 12 मई 2020 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मिहिका के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा थी, ‘आखिरकार उसने हां कर दी।’ इसके बाद दोनों ने 21 मई को सगाई कर ली और अगस्त में शादी की, जिसमें सिर्फ 30 ही लोग शामिल हुए थे।
3 of 4
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राणा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे और फिर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। उन्होंने कहा था, ‘मैं मिहिका को लंबे समय से जानता हूं क्योंकि मेरी बहन और वो एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। इसलिए मैंने मिहिका को बहुत अच्छे से जाना है। कुछ ही लोग हैं, जो हैदराबाद से मुंबई आते हैं, तो ऐसे में लॉकडाउन में हमारी बात हुई और मुझे लगा कि हां यही सही है। जब भी कुछ अच्छी चीज होती है, तो मैं ज्यादा कुछ सोचता नहीं हूं। पहले हमारे बीच प्यार नहीं था सिर्फ दोस्ती ही थी, लेकिन फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई और हमने शादी कर ली।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
राणा और मिहिका की शादी का वेन्यू भी खास था। दोनों ने रामानायडू स्टूडियो में 30 लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। राणा ने कहा, ‘लॉकडाउन की वजह से किसी भी फिल्म का काम नहीं हो रहा था और सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत थी। ऐसे में स्टूडियो शादी के लिए सबसे बढ़िया जगह थी।’ अपने बाकी के परिवार को शादी का हिस्सा बनाने के लिए राणा ने अपनी शादी की वर्चुअल रिकॉर्डिंग कराई और फिर सबको एक-एक कॉपी भेज दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।