हाल ही में हैदराबाद में अदिवी शेष की एक्शन ड्रामा फिल्म मेजर के ट्रेलर लॉन्च के दौरान साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने मीडिया के साथ एक दिलचस्प बातचीत की। अपने कई खुलासे के बीच, अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने अन्य सह-अभिनेताओं के विपरीत बॉलीवुड में कदम क्यों नहीं रखा। इसी दौरान, उन्होंने बॉलीवुड पर तंज कस्ते हुए कहा कि वह हिंदी सिनेमा में डेब्यू इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है। अब अभिनेता ने अपने इस बयान के 24 घंटे बाद ही यू-टर्न मार लिया है।
Bollywood Vs South Cinema: बॉलीवुड पर तंज कसने के बाद महेश बाबू का यूटर्न, बोले- मैं तो मजाक कर रहा था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं सभी भाषाओं का सम्मान करता हूं -महेश बाबू
हाल ही में अभिनेता के एक करीबी सूत्र की ओर से जारी बयान में कहा गया कि महेश ने स्पष्ट किया है कि वह सिनेमा से प्यार करते हैं और सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। बॉलीवुड पर की गई टिप्पणी सिर्फ एक मजाक थी और इसे एक मजाक की तरह ही लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जिस फिल्म में काम कर रहे हैं, उसमें वह सहज महसूस कर रहे हैं। महेश ने कहा कि वह अपने सपने को सच होते देखकर खुश हैं क्योंकि तेलुगू सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पैन इंडिया फिल्म करने के लिए तैयार हैं महेश बाबू
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि महेश बाबू, 'बाहुबली' और 'आरआरआर' फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली के साथ पैन इंडिया फिल्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता की आगामी फिल्म सरकारू वारी पाटा 12 मार्च, 2022 को रिलीज होने जा रही है।
क्या था पूरा ममला?
आदिवी शेष स्टारर मेजर के ट्रेलर लॉन्च के दौरान महेश बाबू ने कहा था, "मुझे हिंदी में बहुत सारे प्रस्ताव मिले, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे मुझे अफोर्ड कर सकते हैं। मैं ऐसी इंडस्ट्री में काम करके अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता जो मुझे अफोर्ड नहीं कर सकती। मुझे यहां [दक्षिण में] जो स्टारडम और सम्मान मिलता है, वह बहुत बड़ा है, इसलिए मैंने वास्तव में कभी भी अपना उद्योग छोड़ने और किसी अन्य उद्योग में जाने के बारे में नहीं सोचता। मैंने हमेशा फिल्में करने के बारे में सोचा है। मेरा सपना अब सच हो रहा है और मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता।"