'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'थ्री इडियट्स', 'जॉली एलएलबी' और 'संजू' जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय करने वाले बोमन ईरानी का जन्म 2 दिसंबर 1959 को मुंबई में हुई था। बोमन ने 42 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया। कम ही लोगों को पता है कि बोमन को फोटोग्राफी का बेहद शौक है। जब वो 12वीं में पढ़ते थे तो स्कूल में होने वाले क्रिकेट मैचों की फोटो खींचते थे। इसके लिए उन्हें थोड़े पैसे भी मिलते थे।
फिल्मों में आने से पहले बेकरी की दुकान चलाता था ये अभिनेता, फिर ऐसे मिली बॉलीवुड में एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोमन ने पहली बार प्रोफेशनल तौर पर पुणे में बाइक रेस की फोटोग्राफी की। इसके बाद उन्हें मुंबई में हुए बॉक्सिंग वर्ल्ड कप को कवर करने का मौका मिला। उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद उन्होंने मुंबई के होटल ताज में 2 साल तक काम किया था। वो वेटर और रूम सर्विस स्टाफ में थे।
कुछ मजबूरियों के चलते बोमन को ये नौकरी छोड़नी पड़ी। इसके बाद वो अपने परिवार के साथ ही काम में जुट गए। बोमन अपनी मां के साथ बेकरी की दुकान में 14 साल तक काम करते रहे। एक दिन उनकी मुलाकात कोरियोग्राफर श्यामक डावर से हुई। श्यामक ने उन्हें थियेटर में काम करने की सलाह दी।
बोमन को ज्यादातर कॉमेडी भूमिकाएं ही मिलती थीं। बोमन पारसी हैं उनके द्वारा निभाए गए किरदार भी पारसी होते थे। धीरे-धीरे उन्होंने थियेटर की दुनिया में अलग पहचान बना ली। थोड़े बहुत संघर्ष के बाद उन्हें 2001 में दो अंग्रेजी फिल्में 'एवरी बडी सेज आई एम फाइन' और 'लेट्स टॉक' मिलीं।
साल 2003 में बोमन को फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से पहचान मिली। बोमन अभी तक 50 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। 'हनीमून ट्रैवेल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'दोस्ताना', 'युवराज', 'थ्री इडियट्स', 'तीन पत्ती', 'हम तुम और घोस्ट', 'हाउसफुल', 'हाउसफुल 2' और 'संजू' जैसी फिल्मों में बोमन अलग-अलग किरदार में दिखे हैं।
बिग बॉस 13: शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए अरहान खान की वापसी, यूजर्स ने जताई नाराजगी