{"_id":"5b7b8dfc42c79246424d5eed","slug":"boman-irani-not-well-slip-disc-in-hyderabad-lying-in-wheelchair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोमन ईरानी व्हीलचेयर पर कर रहे हैं सफर, हो गई इतनी बड़ी दिक्कत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोमन ईरानी व्हीलचेयर पर कर रहे हैं सफर, हो गई इतनी बड़ी दिक्कत
Tue, 21 Aug 2018 09:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Aug 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। वह उन अभिनेताओं में शुमार हैं जिन्होंने 40 साल की उम्र के बाद फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू किया। हाल ही में वह हैदराबाद गए हुए थे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह व्हीलचेयर पर छड़ी लेकर बैठे थे। इस फोटो के जरिए उन्होंने यह भी बताया है कि वह घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं।
2 of 4
बोमन ईरानी ने अपनी इस तस्वीर में एक अच्छा सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में जेट एयरवेज को टैग करते हुए लिखा है- 'हुसैन और श्रीनिवास को शुक्रिया। हैदराबाद से वापस लौटते हुए। मैं शुक्रगुजार हूं कि हुसैन ने मेरी इतनी मदद की।' वह जेट एयरवेज की फ्लाइट से हैदराबाद से मुंबई लौट रहे थे।
बाद में जब बोमन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो स्लिप डिस्क की समस्या से परेशान हैं। इसकी वजह से उन्हें चलने में काफी तकलीफ हो रही है। वहीं उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। बोमन को घुटनो में बहुत दर्द हो रहा है। इसके चलते उन्हें काम करने में भी काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Boman Irani
बोमन ईरानी ने फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स और वेलडन अब्बा जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर लोगों को अपना दीवाना बना दिया। बोमन ईरानी एक्टिंग के मामले में कई हीरो को पीछे छोड़ देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।