{"_id":"5b7b838d42c792466a50555c","slug":"akshay-kumar-gold-and-johan-abraham-satyameva-jayate-box-office-collection-day-6","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकेंड के बाद औंधे मुंह गिरी 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते', जॉन-अक्षय की फिल्मों के पास सिर्फ हैं 2 दिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीकेंड के बाद औंधे मुंह गिरी 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते', जॉन-अक्षय की फिल्मों के पास सिर्फ हैं 2 दिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
Gold and Satyameva Jayate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर जारी है। इन दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और लगातार कारोबार में उतार चढ़ाव जारी है। दोनों ही फिल्में 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। पहले दिन दोनों फिल्मों का कलेक्शन अच्छा रहा लेकिन बाद में गिरावट देखी गई। इसके बाद वीकेंड में मामूली बढ़त के बाद फिर से दोनों फिल्में कारोबार के मामले में औंधे मुंह गिरी।
GOLD
'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' फिल्मों के कारोबार में रिलीज के दिन के बाद से कारोबार में लगातार गिरावट दर्ज की गई। हालांकि वीकेंड में दोनों ही फिल्मों के कारोबार में मामूली बढ़त हुई लेकिन वीक डेज में कारोबार में फिर से गिरावट हुई जो फैंस के लिए निराशाजनक हो सकता है। जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' का बजट 50 करोड़ के करीब है। कारोबार को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि 'सत्यमेव जयते' ने अपना बजट निकाल लिया है लेकिन फिर भी गोल्ड से पीछे रह गई है।
Satyameva Jayate
फिल्म समीक्षक सुमित कादल के ट्वीट के मुताबिक वीकेंड में मामूली बढ़त के वीक डेज में दोनों ही फिल्मों के कारोबार में गिरावट आई है। 'गोल्ड' फिल्म ने पहले दिन 25.25 करोड़, दूसरे दिन 8 करोड़, तीसरे दिन 10 करोड़, शनिवार को करीब 12.3 करोड़, रविवार को 15.50 करोड़ और सोमवार को 4 करोड़ का कारोबार किया है। यानी कि गोल्ड फिल्म अब तक कुल 75 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। वहीं 'सत्यमेव जयते' ने बुधवार को 20.52 करोड़, गुरुवार को 7.92 करोड़, शुक्रवार को 8 करोड़, शनिवार को करीब 7 करोड़, रविवार 9 करोड़ और सोमवार को 3.5 करोड़ का कारोबार किया है।
यानी कि जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' अब तक कुल 55.92 करोड़ का कारोबार किया है।
यानी कि जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' अब तक कुल 55.92 करोड़ का कारोबार किया है।
#Gold Monday- ₹ 4 cr nett. Total- ₹ 75 cr nett.
— Sumit kadel (@SumitkadeI) August 21, 2018
#SatyamevaJayate Monday- ₹ 3.5 cr nett. Total- ₹ 55.92 cr. HIT
— Sumit kadel (@SumitkadeI) August 21, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Satyameva Jayate
जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' की तुलना में गोल्ड फिल्म का बजट अधिक है। अक्षय कुमार की 'गोल्ड' फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ है। वीकेंड पर जॉन अब्राहम के बाद 'गोल्ड' के कारोबार को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म भी बजट निकालने करीब पहुंच गई है। इन फिल्मों का छुट्टी के दिन रिलीज होना और उसके बाद वीकेंड पड़ने से अच्छा रिस्पांस मिला है। हालांकि वीड डेज की कमाई में लगातार गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
gold film
'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' के पास कारोबार करने के केवल 2 दिन बचे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 31 अगस्त को राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' रिलीज हो रही है। इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। 'स्त्री' फिल्म की कहानी कर्नाटक की 90 के दशक की एक घटना पर आधारित है। इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था।