{"_id":"5b791eec42c792467641642f","slug":"bhumika-chawla-birthday-special-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की इस हीरोइन ने योग टीचर संग लिए थे सात फेरे, 15 साल बाद दिखने लगीं ऐसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की इस हीरोइन ने योग टीचर संग लिए थे सात फेरे, 15 साल बाद दिखने लगीं ऐसे
Tue, 21 Aug 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Aug 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
भूमिका चावला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सादगी भरी खूबसूरती से एक्ट्रेस भूमिका चावला ने सलमान खान के साथ 2003 में फिल्म 'तेरे नाम' से डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रही थी। पहली हिट के बाद हालांकि भूमिका बॉलीवुड में कुछ खास नाम नहीं कर पाईं जिसके बाद उन्होंने साउथ की इंडस्ट्री की ओर रुख किया।
2 of 6
भूमिका चावला
भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त 1978 में दिल्ली में हुआ था। आर्मी परिवार में जन्मीं भूमिका ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली में की, जिसके बाद वो एक्टिंग में करियर बनाने के लिए 1997 में मुंबई आ गईं। यहां भूमिका को ऐड और हिंदी म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला।
3 of 6
भूमिका चावला
कई ऐड फिल्में करने के बाद भूमिका ने अदनान सामी और उदित नारायण के म्यूजिक एल्बम में भी काम किया। ऐड फिल्मों के बाद भूमिका को जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मौका मिल गया। साल 2000 में भूमिका चावला ने 'युवाकुडु' नाम की पहली फिल्म की। उनकी दूसरी तेलुगू फिल्म 'खुशी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भूमिका
2003 में उन्होंने बॉलीवुड की ओर रुख किया, जहां उन्होंने फिल्म 'तेरे नाम' से डेब्यू किया। अगले ही साल 2004 में भूमिका ने फिर सलमान खान के साथ फिल्म 'दिल ने जिसे अपना कहा' की। फिल्म में प्रीति जिंटा भी अहम किरदार में थीं, हालांकि यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
विज्ञापन
5 of 6
भूमिका चावला
फिल्मों में कुछ खास सफलता नहीं मिलने के बाद भूमिका ने 2007 में योग टीचर भरत ठाकुर से शादी कर ली थी। शादी से पहले दोनों करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। बता दें कि भूमिका, भरत से ही योग सीखती थीं। इसी दौरान दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने नासिक के एक गुरुद्वारे में शादी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।