{"_id":"5b7a968842c7924651654165","slug":"akshay-kumar-gold-beats-john-abraham-film-satyameva-jayate-on-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगल का दंगल: बजट निकालने के बाद भी अक्षय की 'गोल्ड' से पिछड़ गई जॉन की 'सत्यमेव जयते'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मंगल का दंगल: बजट निकालने के बाद भी अक्षय की 'गोल्ड' से पिछड़ गई जॉन की 'सत्यमेव जयते'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Aug 2018 07:40 AM IST
विज्ञापन
Gold and Satyameva Jayate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में रिलीज जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' और अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' की। इस कड़ी में हम 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' के 5 दिन के कारोबार की तुलना करेंगे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज के 5 दिन तक कौन सी फिल्म कितना कारोबार करने में कामयाब रही इस पर भी चर्चा करेंगे।
GOLD
सबसे पहले बात करते हैं अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' की। 'गोल्ड' फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। छुट्टी होने की वजह से 'गोल्ड' फिल्म ने पहले दिन अच्छा कारोबार किया वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे दिन के कारोबार में लगातार गिरावट देखी गई। जबकि पांचवे दिन के कारोबार में दूसरे, तीसरे और चौथे दिन की तुलना में रविवार को अच्छा रिस्पांस मिला। 'गोल्ड' फिल्म ने पहले दिन 25.25 करोड़, दूसरे दिन 8 करोड़, तीसरे दिन 10 करोड़, शनिवार को करीब 12 और रविवार को 15.50 करोड़ का कारोबार किया। यानी कि अक्षय कुमार की 'गोल्ड' 5 दिन में कुल 71 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
#Gold Sunday- ₹ 15.50 cr nett. Total- 71 cr nett.
— Sumit kadel (@SumitkadeI) August 20, 2018
satyameva jayate
'गोल्ड' फिल्म का कुल बजट प्रोडक्शन कास्ट, प्रिंटिंग और एडवरटाइजिंग कास्ट मिलाकर 85 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में इस फिल्म के कारोबार को देखकर इतना कह सकते हैं कि यह फिल्म बजट निकालने के करीब पहुंच गई है। वहीं जान अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' की बात करें तो यह फिल्म भी 'गोल्ड' के साथ 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के कारोबार में भी लगातार उतार चढ़ाव देखा गया। 'सत्यमेव जयते' ने बुधवार को 20.52 करोड़, गुरुवार को 7.92 करोड़, शुक्रवार को 8 करोड़, शनिवार को करीब 7 करोड़ और रविवार को भी 9 करोड़ का कारोबार किया। यानी कि जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' 5 दिन में कुल 52.42 करोड़ का कारोबार किया है।
#SatyamevaJayate Sunday- ₹ 9 cr nett. Total- 52.42. Film is nearing a HIT verdict at the box office.
— Sumit kadel (@SumitkadeI) August 20, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Gold and Satyameva Jayate
जॉन की 'सत्यमेव जयते' फिल्म का बजट 50 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। यानी कि जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' रिलीज के पांचवें दिन अपना बजट निकालने में कामयाब रही तो वहीं 'गोल्ड' बजट के करीब पहुंच गई है। दोनों ही फिल्मों के कारोबार पर नजर डालें तो 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' फिल्मों के 5 दिन के कारोबार में लगातार उतार चढ़ाव देखा गया। हालांकि जॉन की फिल्म ने बजट तो निकाल लिया है लेकिन 'गोल्ड' फिल्म के कारोबार को देखते हुए उससे पिछड़ जरूर गई है।
विज्ञापन
Gold and Satyameva Jayate
रिलीज के दिन से वीकेंड पर दोनों ही फिल्मों के कारोबार में मामूली बढ़त देखी गई लेकिन वह भी पहले दिन की अपेक्षा काफी कम है। हालांकि कारोबार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि 'गोल्ड' के सामने जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' कारोबार कम कर पाई।